फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   murder,crime

चाकू से ताबड़तोड़ वार कर भाई को मार डाला

Tue, 21 Jun 2022 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
murder,crime
रेहरा बाजार(बलरामपुर)। मामूली कहासुनी होने पर मंगलवार की सुबह थाना क्षेत्र के बंजरिया हुसैन गांव में छोटे भाई ने बड़े भाई पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में घायल बड़े भाई ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक के पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की निशानदेही पर आलाकत्ल भी बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन

ग्राम बंजरिया हुसैन के मजरे बड़की बंजरिया निवासी नसीमा बानो ने बताया कि मंगलवार की सुबह उनके पति आफताब (43) की छोटे भाई इम्तियाज से मामूली कहासुनी हुई। अचानक इम्तियाज भड़क गया और चाकू से आफताब पर हमला बोल दिया। घटना में आफताब की मौके पर ही मौत हो गई। गांव के लोगों ने मौके पर पहुंचकर आफताब को बचाने का प्रयास तो किया लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक जयदीप दूबे ने बताया कि नसीमा बानो की तहरीर पर इम्तियाज के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। आफताब की मौत से परिजनों का रो रोकर बुराहाल है। दूसरी तरफ आरोपी की मां साहिरा बानो का कहना है कि आरोपी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed