फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Municipality will provide free tea till Pran Pratistha Mahotsav

Balrampur News: प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव तक मुफ्त चाय पिलाएगी नगर पालिका

Fri, 19 Jan 2024 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 19 Jan 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
Municipality will provide free tea till Pran Pratistha Mahotsav
बलरामपुर। अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह की उल्टी गिनती शुरू होने के साथ जिले की नेपाल सीमा से सटे इलाके की निगरानी भी तेज हो गई है। दूसरी तरफ नगर पालिका ने प्राण प्रतिष्ठा समारोह तक सभी राम भक्तों को मुफ्त चाय पिलाना शुरू किया है। जबकि आयुष विभाग ने अयोध्या मार्ग पर पड़ने वाले कस्बों और सड़क किनारे आयुष शिविर आयोजित करने का फैसला किया है।
विज्ञापन

अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दृष्टिगत बलरामपुर नगर पालिका ने शहर के वीर विनय चौराहे पर सभी को नि:शुल्क चाय पिलाने की व्यवस्था शुरू की है। मुफ्त चाय का यह वितरण सुबह आठ बजे से लेकर दस बजे तक होगा। इस दौरान सभी को भगवान श्रीराम से जुड़े रोचक व प्रेरणादायी प्रसंगों की जानकारी भी दी जा रही है। चाय पीने के लिए आ रहे लोगों को विशेषतौर पर प्राण प्रतिष्ठा के दिन 22 जनवरी को घरों में भजन- कीर्तन के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है। नगर पालिका अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू ने बताया कि कड़ाके की ठंड के दृष्टिगत नगर पालिका लोगों को गर्म चाय मिलाकर प्राण प्रतिष्ठा आयोजन के बारे में जानकारी देने का कार्य शुरू किया गया है। मुफ्त चाय बांटने का यह कार्यक्रम 22 जनवरी तक नियमित चलेगा।
विज्ञापन

इसी तरह आयुर्वेदिक एवं यूनानी विभाग ने भी अयोध्या जाने वाले राम भक्तों की सेहत का ध्यान रखने का बीड़ा उठाया है। इसके लिए जिले से होकर अयोध्या की तरफ जाने वाले सड़क मार्ग के किनारे विभागीय स्तर पर आयुष शिविर आयोजित किए जाएंगे। अयोध्या मार्ग के साथ ही यह स्वास्थ्य शिविर अयोध्या जिले से सटे कस्बों व बाजारों में भी लगाए जाएंगे। इसमें रामभक्त श्रद्धालुओं की सेहत की निशुल्क जांच कर दवाइयां भी उपलब्ध कराई जाएगी। इस संबंध में प्रमुख सचिव लीना जौहरी ने आयुर्वेद समेत यूनानी व होम्योपैथिक निदेशक और अयोध्या से जुड़े बस्ती व देवीपाटन मंडल के डीएम को पत्र भेजकर रास्ते में पड़ने वाले प्रमुख स्थानों पर चिकित्सा शिविर लगाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी रोकने के लिए नेपाल सीमा से सटे इलाकों में भी चौकसी बढ़ा दी गई है। एसएसबी व नेपाल के एपीएफ के जवान संयुक्त तौर पर चौकसी के लिए सीमा पर गश्त लगा रहे हैं। सशस्त्र सीमा बल 50 वीं वाहिनी के अफसरों ने त्रिलोकपुर में बैठक कर इलाके से जुड़ी सुरक्षा पर भी चर्चा की। एसएसबी त्रिलोकपुर के निरीक्षक बहादुर लाल ने बताया सुरक्षा के दृष्टिगत भारत नेपाल सीमा की कड़ी निगरानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed