फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Municipality will deliver wood to 80 Holika sites

Balrampur News: 80 होलिका स्थलों पर लकड़ी पहुंचाएगी नगर पालिका

Wed, 13 Mar 2024 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Wed, 13 Mar 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
Municipality will deliver wood to 80 Holika sites
बलरामपुर। होली के त्योहार पर नगर पालिका शहर में चिह्नित 80 होलिका दहन स्थलों पर छह-छह क्विंटल लकड़ी पहुंचाएगी। यह फैसला बुधवार को नगर पालिका प्रांगण में आयोजित विभिन्न कमेटियों के पदाधिकारियों की बैठक में हुआ। बैठक में होली की तैयारियों को लेकर सभी से सुझाव भी मांगे गए।
विज्ञापन

बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू ने मुख्य अतिथि गेल्हापुर मंदिर के महंत बृजानंद जी महराज सहित सभी अतिथियों का माल्यार्पण और अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति रंगों से परहेज करता है तो कोई जबरदस्ती रंग न लगाए। हम लोग ऐसा कोई कार्य न करें, जिससे किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचे। नगर पालिका अध्यक्ष ने बैठक में प्रस्तुत सभी सुझावों पर प्रभावी कार्रवाई का भरोसा दिलाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed