{"_id":"64ee366b21322d04aa091834","slug":"municipality-has-pressed-the-payment-of-retired-personnel-pensioners-are-wandering-balrampur-news-c-99-1-slko1018-2300-2023-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: सेवानिवृत्त कर्मियों का भुगतान दबाए है पालिका, भटक रहे पेंशनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: सेवानिवृत्त कर्मियों का भुगतान दबाए है पालिका, भटक रहे पेंशनर
Tue, 29 Aug 2023 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Tue, 29 Aug 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। अपने जीवन के 60 वर्ष की आयु तक की नगर पालिका में सेवा करने के बाद करीब 80 कर्मचारी अपने देयकों के भुगतान के लिए भटक रहे हैं। इन सेवानिवृत कर्मचारियों का तीन करोड़ रुपये नगर पालिका दबाए बैठी है।
सेवानिवृत्त कर्मचारी अपने वेतन का एसीपी, पेंशन एरियर, अवकाश नगदी कारण, ग्रेज्यूटी व बीमा का बकाया पाने के लिए दशकों से पालिका का चक्कर लगा रहे है। पालिका प्रशासन हर बार उन्हें बजट कम आने की बात कहकर वापस भेज देता है। इनमें से कुछ कर्मचारी तो अपना बकाया पाने के लिए कोर्ट का भी सहारा ले रहे हैं।
उत्तर प्रदेश के सफाई कर्मचारी संघ बलरामपुर इकाई के अध्यक्ष पप्पू लाल व सलाहकार संरक्षक किशोरी लाल ने बताया कि सेवानिवृत कर्मचारियों का बकाया दिलाने के लिए कई बार पालिका प्रशासन को लिखित दिया जा चुका है। लेकिन पालिका प्रशासन गंभीर नहीं है। अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका राजमणि वर्मा ने बताया कि सेवानिवृत हो चुके कर्मचारियों का बकाया देने के लिए नगर पालिका अध्यक्ष से वार्ता हुई है। उनकी ओर से बजट के लिए शासन को पत्र भी भेजा गया है। बजट मिलने पर भुगतान कर दिया जाएगा।