फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Municipal elections: Most contenders in BJP

निकाय चुनाव : सबसे अधिक दावेदार भाजपा में

Tue, 13 Dec 2022 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Dec 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Municipal elections: Most contenders in BJP
बलरामपुर। जिले के पांचों नगर निकायों के अध्यक्ष की कुर्सी अनारक्षित होने के कारण इस बार दावेदारों की कतार लंबी है। टिकट के लिए सबसे ज्यादा दावेदारी भाजपा में है। पार्टी नेताओं के समक्ष अब समन्वय बैठाने की चुनौती है। हालात ये हैं कि पार्टी के बड़े नेताओं ने फोन बंद कर दिए हैं।
विज्ञापन

बलरामपुर नगर पालिका परिषद की बात करें तो टिकट को लेकर सबसे रोमांचक स्थिति भाजपा में है। हर पल हवा में एक नाम तैर रहा है। कोई सोशल मीडिया के माध्यम से किसी को मजबूत बता रहा है तो कोई किसी को। स्थिति ये है कि चौराहों पर बस एक ही मुद्दा है कि टिकट किसे मिल रहा है? सपा व बसपा के नेताओं का कहना है कि पहले भाजपा तय करे, हम भी प्रत्याशी घोषित कर देंगे।
विज्ञापन

टिकट के दावेदार अब लखनऊ व दिल्ली में डेरा जमाए हुए हैं। दिग्गजों के दरबार में हाजिरी लगा रहे हैं। वह मजबूत पैरोकारी की तलाश में हैं। फिलहाल, अन्य निकायों में टिकट को लेकर इतनी ऊहापोह की स्थिति नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम ज्योति गौतम ने बताया कि जिले के चार नगर निकायों में से दो का कार्यकाल पूरा हो गया है। ऐसे में तुलसीपुर व पचपेड़वा में अब प्रशासक की जिम्मेदारी ईओ को दी गई है। बताया कि वार्डों के प्रस्तावित आरक्षण को लेकर कुल 68 आपत्तियां आई थीं। इनका निस्तारण करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed