फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Municipal Education Officer's office clerk sacked

नगर शिक्षाधिकारी कार्यालय का लिपिक बर्खास्त

Tue, 06 Sep 2022 11:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Sep 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Municipal Education Officer's office clerk sacked
बलरामपुर। नगर शिक्षा अधिकारी कार्यालय में तैनात कनिष्ठ सहायक को बर्खास्त कर दिया गया है। मृतक आश्रित कोटे में हाईस्कूल का फर्जी अंकपत्र लगाकर नौकरी हथियाने के आरोप में कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

बीएसए कल्पना देवी ने मंगलवार को बताया कि सदर शिक्षा क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय नेतुआ में तैनात रहे प्रधानाध्यापक अशोक कुमार मिश्र के निधन के बाद उनके बेटे विनय कुमार मिश्र को हाईकोर्ट के आदेश पर कनिष्ठ सहायक पद पर नियुक्ति दी गई थी। विनय नगर शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में तैनात था। नियुक्ति के समय विनय कुमार की ओर से प्रस्तुत अभिलेखों का सत्यापन कराया गया।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद के क्षेत्रीय कार्यालय वाराणसी से भेजी गई जांच रिपोर्ट से पता चला कि विनय कुमार मिश्र ने वर्ष 1994 में हाईस्कूल की परीक्षा उत्तीर्ण नहीं की है। इस संबंध में विनय को पक्ष रखने के लिए 12 अगस्त व छह सितंबर को पर्याप्त अवसर दिया गया। सुनवाई में शामिल होने के लिए विनय को पंजीकृत डाक से पत्र भेजा गया, लेकिन वह सुनवाई में शामिल नहीं हुआ। कूटरचित अभिलेख प्रस्तुत कर मृतक आश्रित कोटे में नौकरी हथियाने के आरोप में विनय कुमार मिश्र को बर्खास्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed