फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Mubarak XI won the cricket tournament

Balrampur News: मुबारक इलेवन ने जीता क्रिकेट टूर्नामेंट

Mon, 19 Dec 2022 11:28 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Dec 2022 11:28 PM IST
विज्ञापन
Mubarak XI won the cricket tournament
बलरामपुर। डीएवी इंटर कॉलेज के मैदान में चल रहे स्वर्गीय आजाद सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को एक सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबला हुआ। मुबारक इलेवन की टीम ने पहले सेमीफाइनल और बाद में फाइनल मुकाबला जीत कर टूर्नामेंट पर कब्जा जमाया। फाइनल मुकाबले में पांच गेंद पर 18 रन बनाने और दो विकेट लेने पर मुबारक इलेवन के खिलाड़ी आरिफ को मैन ऑफ द मैच तथा टूर्नामेंट में गेंद व बल्ले से शानदार प्रदर्शन करने वाले एमएफ क्रिकेट क्लब के जावेद को मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल मैच सोमवार को मुबारक इलेवन व महदेइया टीम के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुबारक इलेवन की टीम ने 10 ओवर में आठ विकेट पर 98 रन बनाए। 99 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी महदेइया की टीम छह विकेट पर 74 रन ही बना सकी।
विज्ञापन

24 रनों से मैच जीतकर मुबारक इलेवन की टीम फाइनल में पहुंच गई। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला एमएफ क्रिकेट क्लब एवं मुबारक इलेवन के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एमएफ क्रिकेट क्लब की टीम निर्धारित 12 ओवरों में 112 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुबारक इलेवन की टीम ने 11 ओवरों में ही 113 रन बनाकर मैच के साथ टूर्नामेंट पर भी कब्जा जमा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्याम मनोहर तिवारी ने विजेता व उपविजेता टीम को ट्राफी एवं खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किया। टूर्नामेंट के आयोजक आशीष सिंह बंटी, मुकेश चौहान, इरशाद, आसिफ एवं शादाब आदि ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed