फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   MPP topped in street play competition

नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में एमपीपी रहा अव्वल

Mon, 14 Feb 2022 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
MPP topped in street play competition
बलरामपुर। स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत सोमवार को एमपीपी इंटर कॉलेज में मतदाता जागरूकता पर आधारित पांच प्रकार की प्रतियोगिताएं कराई गई। प्रतियोगिताओं में हिंदी व अंग्रेजी माध्यम वाले माध्यमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में एमपीपी इंटर कालेज अव्वल रहा। फेस पेंटिंग, फेस मास्क मेकिंग व एक मिनट के शार्ट वीडियो में भारतीय विद्यालय इंटर कालेज उतरौला के छात्रों ने बाजी मारी।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य एमपीपी इंटर कॉलेज कैप्टन जीपी तिवारी ने बताया कि डीआईओएस के निर्देश पर सोमवार को स्वीप कार्यक्रम के तहत हिंदी व अंग्रेजी माध्यम वाले माध्यमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं की जिला स्तरीय मतदाता जागरूकता प्रतियोगिताएं कराई गई। निर्णायक मंडल में गीता गौतम, वंदना पांडेय व शाहिद अली खान की टीम ने पांच प्रकार की प्रतियोगिताओं में शामिल होने वाले सभी प्रतिभागियों की प्रतिभा जांची।
विज्ञापन

नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले एमपीपी इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं को प्रथम, भारतीय विद्यालय इंटर कॉलेज उतरौला के छात्र-छात्राओं को द्वितीय व शारदा पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं को तृतीय स्थान मिला। फेस पेंटिंग में भारतीय विद्यालय इंटर कॉलेज उतरौला के छात्र विजय वर्मा प्रथम, स्टार वर्ड पब्लिक स्कूल तुलसीपुर की छात्रा वैष्णवी सिंह द्वितीय व डीएवी इंटर कालेज की छात्रा भाविका तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक मिनट के शार्ट वीडियो में भारतीय विद्यालय इंटर कालेज के छात्र मोहम्मद कैफ ने प्रथम, स्टार वर्ड पब्लिक स्कूल तुलसीपुर की छात्रा आस्था पांडेय ने द्वितीय व स्कॉलर एकेडमी उतरौला की छात्रा खुशी सिंह ने तृतीय स्थान हासिल किया। फेस मास्क मेकिंग में भारतीय विद्यालय इंटर कालेज उतरौला की छात्रा अंशिका मिश्रा ने प्रथम व डीएवी इंटर कालेज की छात्रा कंचन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

कार्टून स्केचिंग में डीएवी इंटर कॉलेज की छात्रा भाविका को प्रथम, भारतीय विद्यालय इंटर कालेज उतरौला की छात्रा रितु भंडारी को द्वितीय व डीएवी इंटर कालेज की छात्रा शबा को त़ृतीय स्थान मिला। संचालन एमपीपी इंटर कालेज के शिक्षक सुरेश कुमार यादव ने किया। आयोजन में प्रधानाचार्य भारतीय विद्यालय इंटर कालेज केके सरोज व डीएवी इंटर कालेज मेजर एचपीवर्मा का सराहनीय योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed