फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   MP-MLA court to pronounce verdict today in Firoz 'Pappu' murder case

Balrampur News: फिरोज 'पप्पू' हत्याकांड में एमपी-एमएलए कोर्ट आज सुनाएगा फैसला

Sun, 02 Nov 2025 09:04 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Nov 2025 09:04 PM IST
विज्ञापन
MP-MLA court to pronounce verdict today in Firoz 'Pappu' murder case
-रिजवान जहीर
बलरामपुर। तुलसीपुर नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन फिरोज अहमद उर्फ पप्पू हत्याकांड में सोमवार को एमपी-एमएलए कोर्ट फैसला सुनाएगा। शुक्रवार को विशेष न्यायाधीश दीप नारायण तिवारी ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद फैसले का आदेश सुरक्षित रख लिया है। जिले की बहुचर्चित घटना के फैसले पर सब की नजर है।
विज्ञापन

पूर्व चेयरमैन की हत्या चार जनवरी 2022 की रात करीब 10:20 बजे नगर के जरवा मार्ग पर हुई थी, जिसमें पुलिस ने पूर्व सपा सांसद रिजवान जहीर, उनकी पुत्री जेबा रिजवान और दामाद रमीज अहमद समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पुलिस जांच में यह उजागर हुआ था कि अपनी बेटी जेबा को तुलसीपुर विधानसभा से टिकट दिलाने के लिए पूर्व सांसद रिजवान ने हत्या कराई थी। प्रशासन ने इस मामले में रासुका के तहत भी कार्रवाई की थी। अब इस मामले के फैसले की घड़ी आ गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed