फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   MP demands peace and peace by offering a sheet

चादर चढ़ाकर सांसद ने मांगी अमन-चैन की दुआ

Fri, 26 Feb 2021 10:56 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
MP demands peace and peace by offering a sheet
बलरामपुर। सिसवा गांव में हजरत बाबा जलाली शाह के उर्स एवं मेले का शुभारंभ शुक्रवार को श्रावस्ती सांसद राम शिरोमणि वर्मा ने किया। सांसद ने बाबा के मजार पर चादरपोशी कर देश में अमन-चैन की दुआ मांगी। बाबा के उर्स पर आयोजित इस मेले में पड़ोसी जनपदों से भी भारी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए।
विज्ञापन

बाबा के मजार पर चादर चढ़ाकर सांसद राम शिरोमणि वर्मा ने मेले का शुभारंभ करते हुए कहा कि हजरत बाबा जलाली शाह का उर्स हिंदू मुस्लिम एकता का प्रतीक है। यहां पर मांगी गई मन्नतें अवश्य पूर्ण होती हैं।
विज्ञापन

इसी मान्यता के चलते यहां सभी धर्मों के लोग अकीदत के साथ बाबा के आस्ताने पर हाजिरी लगाते हैं। मेला के अध्यक्ष मोहम्मद सलीम ने बताया कि सिसवा मेला कई वर्षों से लगातार आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बलरामपुर के साथ सिद्धार्थनगर, बस्ती, गोरखपुर, महराजगंज व देवरिया से भी भारी संख्या में अकीदतमंद यहां आते हैं। उर्स में आए अकीदतमंदों ने पूरे अकीदत के साथ बाबा के मजार पर चादर चढ़ाई और मुल्क की तरक्की व समाज में अमन चैन की दुआ मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed