फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Movement of lawyers postponed on assurance of district judge

जिला जज के आश्वासन पर वकीलों का आंदोलन स्थगित

Wed, 25 Nov 2020 10:14 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2020 10:14 PM IST
विज्ञापन
Movement of lawyers postponed on assurance of district judge
बलरामपुर। नवागत जिला जज के आश्वासन पर करीब डेढ़ माह से चल रहा वकीलों का आंदोलन 10 दिसम्बर तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। नवनिर्मित न्यायालय भवन परिसर में बैठने का स्थान न मिलने से वकील 12 अक्तूूबर से ही आंदोलन पर थे। जिला जज ने वकीलों को मांग पत्र के संबंध में हाईकोर्ट के प्रशासनिक न्यायमूर्ति से अनुमति प्राप्त करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

आंदोलन समाप्त करने तथा मांगों के संबंध में विचार के लिए नवागत जिला जज शेषमणि ने बुधवार को वार्ता के लिए वकीलों के प्रतिनिधि मंडल को बुलाया था। वार्ता के दौरान वकीलों ने अपनी मांगों के संबंध में जिला जज को अवगत कराया और बैठने के लिए उचित स्थान दिए जाने की मांग की। जिला जज ने वकीलों को आश्वासन दिया कि मांगों के संबंध में प्रस्ताव प्रशासनिक न्यायमूर्ति को जल्द ही भेज दिया जाएगा और 10 दिसम्बर तक उनकी अनुमति प्राप्त कर ली जाएगी।
विज्ञापन

जिला जज के आश्वासन के बाद वरिष्ठ अधिवक्ता अहमदउल्ला खां की अध्यक्षता में संयुक्त बार संघ की बैठक की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि 10 दिसम्बर तक आंदोलन स्थगित कर दिया जाए। 10 दिसम्बर तक मांग पूरी न होने पर पुन: आंदोलन शुरु किया जाएगा। इस अवसर पर रामानंद मिश्रा, राजेन्द्र द्विवेदी, सत्यदेव तिवारी, कमलेश्वर सिंह, शत्रुजीत सिंह, अजय बहादुर सिंह, श्रवण श्रीवास्तव, अश्वनी त्रिवेदी, राज कुमार श्रीवास्तव, राज कुमार त्रिपाठी व प्रमोद जायसवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed