फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Mourning in BJP city president's house due to the death of relatives

Balrampur News: रिश्तेदारों की मौत से भाजपा नगर अध्यक्ष के घर में शोक

Sun, 06 Aug 2023 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sun, 06 Aug 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Mourning in BJP city president's house due to the death of relatives
बहनोई व भांजे की अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए नेपालगंज गया नगर अध्यक्ष का परिवार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बलरामपुर। श्रावस्ती जिले में शनिवार की रात हुई सड़क दुर्घटना में छह लोगों की मौत से भाजपा नगर अध्यक्ष कृष्ण गोपाल गुप्त के परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। बहनोई के भाई व भांजों की मौत की खबर सुनते ही नगर अध्यक्ष का पूरा परिवार नेपालगंज चला गया है। उनके घर पर सन्नाटा पसरा हुआ है।
फोन पर भाजपा नगर अध्यक्ष कृष्ण गोपाल गुप्त ने बताया कि उनकी बहन सीता गुप्ता की शादी नेपाल राष्ट्र के नेपालगंज में हुई है। उनकी बहन के देवर वैभव अपने परिवारीजनों को लेकर बलरामपुर आए थे। वैभव का ससुराल संतकबीरनगर में है। वह भाभी व बच्चों को बलरामपुर छोड़कर संतकबीरनगर चले गए थे। शनिवार की शाम पांच बजे वह संतकबीरनगर से बलरामपुर पहुंचे। नगर अध्यक्ष की बहन सीता ने कहा कि पापा की तबियत खराब है। मैं घर नहीं जा पाऊंगी, बच्चों को लेकर नेपालगंज चले जाओ। वैभव अपनी पत्नी दीपिका, पुत्री श्रेया, भतीजे 24 वर्षीय नीलांश, आठ माह की बच्ची व सुमित वैश्य को लेकर कार से नेपालगंज के लिए शाम को ही रवाना हो गए।
विज्ञापन

श्रावस्ती जिले में त्रिभुवन चौक के पास उनकी दुर्घटना हो गई। सभी लोग दुर्घटना में मारे गए। कृष्ण गोपाल गुप्ता की बहन का रो-रोकर बुरा हाल है। बहनोई के भाई व भांजों की मौत की खबर सुनते ही नगर अध्यक्ष का परिवार नेपालगंज चला गया। घर पर सन्नाटा पसरा हुआ है। नगर अध्यक्ष के परिजनों की मौत पर पूर्व सांसद दद्दन मिश्र, सदर विधायक पल्टूराम, तुलसीपुर विधायक कैलाशनाथ शुक्ल, उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा, पूर्व विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह एवं नगर पालिका अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू आदि ने शोक प्रकट किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed