{"_id":"646279a91cab939b97048809","slug":"mother-from-ward-18-and-son-from-21-became-councilor-balrampur-news-c-13-1-237020-2023-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: वार्ड 18 से मां व 21 से बेटा बना सभासद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: वार्ड 18 से मां व 21 से बेटा बना सभासद
Mon, 15 May 2023 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Mon, 15 May 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
उतरौला (बलरामपुर)। नगर निकाय चुनाव में जीत कैसे मिलेगी, यह आपके किरदार पर निर्भर होता है। मां-बेटे ने अलग-अलग वार्डों से जीत हासिल कर नई छाप छोड़ी है। विजयी मां-बेटे का कहना है कि जिस तरह से जनता ने हम पर भरोसा जताया है, उसी तरह विकास कार्य कराकर उनके भरोसे पर खरा उतरना है।
उतरौला नगर पालिका में 25 वार्ड हैं। यहां पर 12 सीटों पर भाजपा, छह सीटों पर सपा, दो पर कांग्रेस व पांच सीटों पर निर्दल प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है। सपा ने वार्ड नंबर 18 पटेलनगर उत्तरी से नसीम बानो व वार्ड नंबर 21 पटेलनगर उत्तरी-पूर्वी से मो. शकील इदरीश को चुनाव मैदान में उतारा था। यह दोनों मां-बेटे हैं।
वार्ड नंबर 18 में नसीम बानो को 436 मत मिले वहीं वार्ड नंबर 21 में मो. शकील इदरीश को 492 मत मिले हैं। चुनाव जीतने के बाद मां-बेटे ने कहा कि जनता ने भरोसा करके हमें भारी मतों से जिताया है। अब उनके भरोसे पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा।