फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Monitoring of ballot boxes through CCTV cameras

सीसीटीवी कैमरों से हो रही मतपेटियों की निगरानी

Wed, 28 Apr 2021 10:49 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Apr 2021 10:49 PM IST
विज्ञापन
Monitoring of ballot boxes through CCTV cameras
बलरामपुर। जिले के नौ ब्लाकों पंचायत चुनाव की मतपेटियों की निगरानी सीसीटीवी कैमरों से कराई जा रही है। सभी स्ट्रांग रूम के आसपास पर्याप्त सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम श्रुति ने बुधवार को बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2021 में बीते 26 अप्रैल को ग्राम पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत व जिला पंचायत सदस्य सीटों के लिए मतदान कराकर सभी 2524 मतदेय स्थलों की मतपेटियों को संबंधित ब्लॉकों के स्ट्रांग रूम में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रखा गया है।
विज्ञापन

सभी स्ट्रांग रूम में मतपेटियों की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है। इसके साथ ही पैरा मिलेट्री फोर्स के जवानों को तैनात किया गया है। सदर ब्लॉक की सभी मतपेटियों को एमपीपी इंटर कॉलेज के स्ट्रांग रूम में, हरैया सतघरवा ब्लॉक की मतपेटियों को मोहनलाल रामलाल इंटर कॉलेज शिवपुरा में, तुलसीपुर ब्लॉक की मतपेटियों को नवीन मंडी समिति तुलसीपुर के स्ट्रांग रूम में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह से गैसड़ी ब्लॉक की सभी मतपेटियों को किसान इंटर कॉलेज सिंहमुहानी के स्ट्रांग रूम में रखा गया है। पचपेड़वा ब्लॉक की सभी मतपेटियां फजले रहमानिया इंटर कॉलेज में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रखवाई गई है। उतरौला ब्लॉक की मतपेटियां एचआर इंटर कॉलेज में, रेहरा बाजार ब्लॉक की मतपेटियां भगवती प्रसाद शुक्ल इंटर कॉलेज रेहरा बाजार में, श्रीदत्तगंज ब्लॉक की मतपेटियां चौधरी लालता प्रसाद सिंह बौद्ध महामहाविद्यालय के स्ट्रांग रूम में रखवाई गई है।

गैड़ास बुजुर्ग ब्लॉक की मतपेटियां स्वर्गीय रामतीरथ चौधरी इंटर कॉलेज इमिलिया बनघुसरा के स्ट्रांग रूम में रखी गई है। दो मई को होने वाली मतगणना में इन्हीं केंद्रों पर मतपेटियों को ले जाकर वोटों की काउंटिंग कराई जाएगी और राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश पर विजयी उम्मीदवारों को जीत का प्रमाण पत्र दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed