फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Modi government's achievements were discussed in the meeting of senior workers

Balrampur News: वरिष्ठ कार्यकर्ता बैठक में मोदी सरकार की उपलब्धियों का हुआ बखान

Fri, 02 Jun 2023 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 02 Jun 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
Modi government's achievements were discussed in the meeting of senior workers
बलरामपुर के झारखंडेश्वर महादेव मंदिर परिसर में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता को पुष्पगुच्छ देकर सम
बलरामपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण वाली सरकार के नौ वर्ष पूरा होने पर भाजपा की तरफ से महासंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को सदर विधानसभा क्षेत्र के झारखंडेश्वर महादेव मंदिर परिसर में वरिष्ठ कार्यकर्ता बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मोदी सरकार की उपलब्धियों का बखान करते हुए घर-घर योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने की बात कही गई।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए सदर विधायक पल्टूराम ने कहा कि कार्यकर्ताओं की संख्या के हिसाब से भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। मोदी सरकार की उपलब्धियां इतनी हैं कि उसे कुछ घंटों में बता पाना संभव नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब से देश की कमान संभाली है, तब से भारत का डंका पूूरे विश्व में बज रहा है। तमाम देश उनके नेतृत्व में काम करने की इच्छा जता चुके हैं।
विज्ञापन

एक तरफ जहां पूरा विश्व मोदी सरकार की सराहना कर रही है, वहीं देश की कुछ राजनीतिक पार्टियां अपने स्वार्थ के लिए देशहित में हो रहे कार्यों का विरोध कर रही हैं। मोदी सरकार ने सबका साथ सबका विकास के तहत पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय सिद्धांत पर चलते हुए समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि एक जून से 30 जून तक महासंपर्क अभियान के तहत घर-घर संपर्क कर मोदी सरकार की उपलब्धियों व योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। सह मीडिया प्रभारी संदीप उपाध्याय ने बताया कि छह जून को दोपहर 12 बजे पार्टी कार्यालय पर प्रेसवार्ता, दो बजे व्यापारी सम्मेलन व शाम चार बजे गैसड़ी में सोशल मीडिया संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित भी किया गया।

बैठक के बाद सहभोज कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश सिंह गुड्डू, डॉ. अजय सिंह पिंकू, मीडिया प्रभारी डीपी सिंह, उपाध्यक्ष बृजेंद्र तिवारी, कार्यक्रम संयोजक संजय शर्मा, महंत रामानंद, मंजू तिवारी, सविता सिंह, सीमा सिंह, शिव प्रताप सिंह व अशोक कुमार गुप्ता सहित तमाम भाजपाई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed