फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   MNREGA works will be monitored with drone cameras

Balrampur News: ड्रोन कैमरे से होगी मनरेगा कार्यों की निगरानी

Wed, 18 Sep 2024 10:14 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2024 10:14 PM IST
विज्ञापन
MNREGA works will be monitored with drone cameras
बलरामपुर के भवन भवन ​स्थित कार्यालय में फाइल तैयार करते मनरेगा लोकपाल आनंद उपमन्यु।-संवाद
बलरामपुर। मनरेगा में लगातार भ्रष्टाचार की शिकायतें मिल रही हैं। कहीं मजदूरों की जगह मशीनों से काम तो कहीं बिना काम किए ही भुगतान करने के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे मामलों पर रोक लगाने के लिए अब ड्रोन कैमरे से निगरानी करने की तैयारी है। ड्रोन कैमरे से निगरानी पर मनरेगा के कार्यों में पारदर्शिता आएगी। साथ ही कार्याें की मॉनीटरिंग व पूरे हो चुके काम की जांच व काम का आकलन करने में सहूलियत मिलेगी। (संवाद)
विज्ञापन

भ्रष्टाचार की शिकायतों पर लगेगी रोक
मनरेगा लोकपाल आनंद उपमन्यु का कहना है कि जिले की 794 ग्राम पंचायतों में दो लाख चार हजार 506 मनरेगा श्रमिक पंजीकृत हैं। मनरेगा में लगातार भ्रष्टाचार की शिकायतें मिल रही हैं। अक्सर मनरेगा के कार्यों में मशीनों का प्रयोग किए जाने तथा दूसरे के नाम पर फर्जी तरीके से मजदूरी निकाले जाने की शिकायत मिलती रहती है। ऐसे मामलों में ड्रोन सबूत जुटाने में मददगार होंगे।
विज्ञापन


जल्द शुरू होगी निगरानी
ड्रोन कैमरे से मनरेगा के कार्यों की निगरानी की जानी है। इसके लिए विभाग की तरफ से प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। शीघ्र ही कैमरे से निगरानी का काम शुरू कराया जाएगा। - कमलेश कुमार सोनी, मनरेगा उपायुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed