फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   MNREGA: Even in the rain, 'attendance' was taken, but laborers were not seen

मनरेगा : बारिश में भी लगी ‘हाजिरी’, पर नहीं दिखे मजदूर

Fri, 31 Oct 2025 09:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Oct 2025 09:32 PM IST
विज्ञापन
MNREGA: Even in the rain, 'attendance' was taken, but laborers were not seen
महराजगंज तराई। मनरेगा योजना में पारदर्शिता और जवाबदेही की तमाम कवायदों के बावजूद जमीनी स्तर पर भ्रष्टाचार की जड़ें गहरी हैं। बृहस्पतिवार को दिनभर हुई तेज बारिश के बीच भी तुलसीपुर ब्लॉक की कई ग्राम पंचायतों में मनरेगा के मजदूरों की फर्जी ऑनलाइन हाजिरी लगाकर सरकारी धन की लूट का खेल चलता रहा।
विज्ञापन

ऑनलाइन रिपोर्ट के अनुसार ग्राम पंचायत रामगढ़ मटहवा में 37, सेखुइया कला में 55, शीतलापुर में 53, सिकटिहवा में 35, और विजयी डीह में 37 मजदूरों की हाजिरी ऑनलाइन दर्ज की गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि इनमें से किसी भी परियोजना पर कोई काम नहीं हुआ। फर्जी फोटो और पुरानी तस्वीरें अपलोड कर ऑनलाइन हाजिरी लगा दी गई, ताकि बाद में एमबी (मेजरमेंट बुक) में काम पूरा दिखाकर भुगतान कराया जा सके।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने उठाई आवाज, जांच की मांग
ग्रामीण मन्नू, मोती, राजेश, विजय प्रताप और अखिलेश का कहना है कि यह मनरेगा घोटाले का नया रूप है। बारिश के बावजूद हाजिरी लगाना इस बात का प्रमाण है कि जिम्मेदार अधिकारी और तकनीकी सहायक मिलकर सरकारी धन की बंदरबांट कर रहे हैं। उन्होंने जिला अधिकारी से पूरे प्रकरण की जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि ब्लॉक स्तर के अधिकारी मौके पर नहीं जाते। ग्राम पंचायत सचिव और रोजगार सेवक अपनी मनमर्जी से हाजिरी लगा देते हैं। काम का भौतिक सत्यापन न होने से ऐसे फर्जीवाड़े पर किसी की नजर नहीं जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन

एपीओ से मांगी रिपोर्ट
मनरेगा के कार्य की नियमित निगरानी की जा रही है। अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी से हाजिरी लगाए जाने की रिपोर्ट मांगी है। पूरे मामले की जांच करके ही पूरी जानकारी हो सकेगी।
- सुनील आर्या, खंड विकास अधिकारी, महराजगंज तराई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed