{"_id":"6251c8fe4a748d465328e42a","slug":"mlc-balrampur-news-lko6253893169","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएलसी चुनने के लिए 1,847 मतदाताओं ने किया मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएलसी चुनने के लिए 1,847 मतदाताओं ने किया मतदान
विज्ञापन
फोटो-5-बलरामपुर के तुलसीपुर ब्लाक मुख्यालय पर एमएलसी चुनाव को लेकर तैनात पुलिस फोर्स।-संवाद
- फोटो : BALRAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। गोंडा स्थानीय प्राधिकारी (विधान परिषद) चुनाव के लिए जिले के नौ ब्लॉकों में शनिवार को शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न हो गया। जिले में 1913 मतदाताओं के सापेक्ष 1847 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस तरह जिले में मतदान का कुल प्रतिशत 96.54 रहा।
गोंडा-बलरामपुर निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी पद के लिए मतदान शनिवार को सुबह आठ बजे जिले के नौ ब्लॉकों पर शुरू हुआ। शनिवार की सुबह दस बजे तक 15 प्रतिशत, दोपहर 12 बजे तक 55.31 प्रतिशत, 2 बजे तक 89.28 प्रतिशत तथा शाम 4 बजे तक 96.54 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया। जिले में 1913 मतदाताओं के सापेक्ष 1847 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान करने वालों में 1030 पुरूष व 817 महिला मतदाता शामिल रही। बलरामपुर ब्लॉक में 345 मतदाताओं के सापेक्ष 326 मतदाताओं ने वोट डाला जिसमें 177 पुरूष एवं 149 महिला मतदाता शामिल रहे। हरैया सतघरवा ब्लॉक में 243 के सापेक्ष 232 लोगों ने मतदान किया जिसमें 122 पुरूष व 110 महिला मतदाता शामिल रही। तुलसीपुर ब्लॉक में 243 के सापेक्ष 232 मतदाताओं ने वोट डाला जिसमें 145 पुरूष व 91 महिला मतदाता शामिल रहे। उतरौला ब्लॉक में 164 मतदाताओं के सापेेक्ष 151 लोगों ने मतदान किया जिसमें 78 पुरूष व 73 महिला मतदाता शामिल रहे।
पचपेड़वा ब्लॉक में 223 मतदाताओं के सापेक्ष 221 वोटरों ने मत डाला जिसमें 129 पुरूष एवं 92 महिला मतदाता सम्मिलित रहे। गैसड़ी ब्लॉक में 238 मतदाताओं के सापेक्ष 235 लोगों ने मतदान किया जिसमें 139 पुरूष व 96 महिला मतदाता शामिल रहे। श्रीदत्तगंज ब्लॉक में 152 मतदाताओं के सापेक्ष 149 मतदाताओं द्वारा वोट डाला गया जिसमें 82 पुरूष व 67 महिला मतदाता सम्मिलित रहे। रेहरा बाजार ब्लॉक में 189 मतदाताओं के सापेक्ष 185 वोटरों ने मतदान किया जिसमें 95 महिला व 90 पुरूष मतदाता शामिल रहे। गैड़ास बुजुर्ग ब्लॉक में शत प्रतिशत वोटरों ने मतदान किया। यहां पर 112 मतदाताओं के सापेक्ष सभी 112 वोटरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया जिसमें 68 महिला एवं 44 पुरूष मतदाता शामिल रहे।
विज्ञापन
गैड़ास बुजुर्ग में 100 एवं उतरौला में 92.07 रहा मतदान प्रतिशत
एमएलसी पद के चुनाव में सबसे अधिक मतदान प्रतिशत जिले के गैड़ास बुजुर्ग ब्लॉक का रहा। यहां पर 100 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया। इसी तरह पचपेड़वा में 99.10, गैसड़ी ब्लॉक में 98.74, श्रीदत्तगंज ब्लॉक में 98.03, रेहरा बाजार ब्लॉक में 97.88, तुलसीपुर में 95.55, हरैया सतघरवा ब्लॉक में 95.47, बलरामपुर में 94.49 एवं सबसे कम उतरौला ब्लॉक में 92.07 प्रतिशत मतदान हुआ।
मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के रहे व्यापक इंतजाम
विधान परिषद चुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। मतदान केंद्रों के चारों तरफ पुलिस बल तैनात किए गए थे। मतदान केंद्र के 100 मीटर की परिधि में अधिकारियों, कर्मचारियों तथा मतदाताओं के अतिरिक्त किसी अन्य के प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगाई गई थी। अधिकारी भी भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे।