फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   MLAs got Rs 2.5 crore each for development works

Balrampur News: विकास कार्यों के लिए विधायकों को मिले ढाई-ढाई करोड़

Mon, 02 Oct 2023 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Mon, 02 Oct 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
MLAs got Rs 2.5 crore each for development works
बलरामपुर। विधानसभा क्षेत्र विकास निधि का बजट इस बार बिना किसी परेशानी के आसानी से जारी हो गया। इससे विधायकों के चेहरे खिल गए हैं। लोकसभा चुनाव के आगाज से पहले ही विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए चारों विधायकों को ढाई-ढाई करोड़ रुपये की निधि राशि जारी सरकार ने जारी की है। इससे अब विधायक अपने क्षेत्र में विकास कार्य कराकर चुनाव के समय किए गए वायदों को पूरा कर सकेंगे।
विज्ञापन

मई से लेकर अब तक प्रत्येक विधायक को पांच करोड़ की निधि मिल चुकी है। शासन ने निकाय चुनाव के समाप्त होते ही चालू वित्तीय वर्ष के लिए मई माह में डेढ़-डेढ़ करोड़ व जुलाई माह में एक-एक करोड़ की विधायक निधि जारी की थी। अगले साल प्रस्तावित लोकसभा चुनाव को देखते हुए सरकार ने अब छह माह में ही विधायक निधि की अंतिम किस्त राशि भी जारी कर दी है। सरकार ने विधायकों को निर्देश दिया है कि वह निधि का पैसा मानकों के अनुसार ऐसे स्थान पर खर्च करें, जिसका लाभ आमजन को सामूहिक रूप से प्राप्त हो।
विज्ञापन

निधि से मिलने वाली धनराशि का प्रयोग जन सामान्य की सुविधाओं पर किया जाना है। इसके माध्यम से टूटी सड़कों, नाली, पुलिया निर्माण और मरम्मत कार्य पर प्राथमिकता से खर्च का प्रावधान किया गया है। इसके साथ ही मान्यता प्राप्त स्कूलों में प्रयोगशाला, दिव्यांग के आश्रय स्थल व आवासीय विद्यालय आदि में खेलकूद सुविधाओं को विकसित करने, शवदाह स्थल व कब्रिस्तान आदि के निर्माण पर भी निधि में आवंटित धनराशि का खर्च खर्च हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक निधि की बजट राशि का उपयोग सरकारी भवनों की मरम्मत व अन्य मरम्मत कार्य पर नही हो सकेगा। तय गाइड लाइन के अनुसार स्वयंसेवी संस्थाओं से जुड़े कार्य व भवन निर्माण आदि पर अनुदान अथवा संस्था, व्यक्ति को ऋण देने पर भी खर्च नहीं होगा। किसी तरह की संपत्ति खरीद या व्यक्ति विशेष के लिए निधि की बजट राशि का खर्च नहीं होगा।



सदर विधायक पल्टूराम का कहना है कि विकास कार्यों के लिए निधि का आवंटन हुआ है। जल्द ही निधि से प्राप्त धनराशि के आधार पर कराए जाने वाले कार्यों के प्रस्ताव तैयार कर प्रशासन को दिए जाएंगे। ताकि लंबित पड़े विकास कार्यों में तेजी आ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed