{"_id":"5d1f8eba8ebc3e3c655a2632","slug":"mla-visited-in-laliya-balrampur-news-lko4690801193","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाढ़ से तबाह सड़कों व पुलों की तत्काल कराएं मरम्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाढ़ से तबाह सड़कों व पुलों की तत्काल कराएं मरम्मत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललिया (बलरामपुर)। बीते दिनों पहाड़ी नालों में आई बाढ़ से मची तबाही ने सड़कों व छोटे-मोटे पुलों को बर्बाद कर दिया है। प्रभावित क्षेत्र के लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों के शिकायत पर तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल ने क्षेत्र का भ्रमण कर तबाह हुई सड़कों व छोटे-मोटे पुलों का तत्काल मरम्मत कराने का निर्देश दिया।
विधायक ने तुलसीपुर विधान सभा क्षेत्र के क्षतिग्रस्त मार्गों का निरीक्षण करते हुए कहा कि लोगों को सुविधाएं प्रदान करना शासन व प्रशासन की प्राथमिकता है। विधायक ने सिकटिहवा मोड़ के क्षतिग्रस्त पुल व सड़क को देखा। विधायक एक्सईएन पीडब्ल्यूडी के नोडल अफसर दूधनाथ राम को फोन कर तत्काल समस्या का निराकरण कराने का निर्देश दिया।
एक्सईएन ने विधायक से बताया कि क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत कराई जा रही है। पुलों को भी दुरुस्त कराया जा रहा है। शासन से बजट की डिमांड भी की गई है। एक्सईएन ने विधायक ने शीघ्र बजट उपलब्ध कराने की अपील भी की। विधायक ने ललिया-मथुरा, मथुरा-चौधरीडीह आदि क्षतिग्रस्त मार्गों का निरीक्षण कर अधिकारियों को शीघ्र दुरुस्त कराने का निर्देश दिया।