फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Mission Indradhanush launched by vaccinating children

बच्चों को टीका लगाकर मिशन इंद्रधनुष का शुभारंभ

Mon, 07 Mar 2022 11:35 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 11:35 PM IST
विज्ञापन
Mission Indradhanush launched by vaccinating children
बलरामपुर। गर्भवती व बच्चों को तमाम बीमारियों से बचाने के लिए टीका लगवाने का विशेष अभियान मिशन इंद्रधनुष का शुभारंभ सोमवार को हुआ। एक सप्ताह तक चलने वाले इस अभियान में नियमित टीकाकरण से छूटी 2467 गर्भवती व दो वर्ष तक के 7054 बच्चों को चिह्नित कर विभिन्न टीके लगाए जाएंगे। अभियान की शुरूआत सोमवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बलरामपुर क्षेत्र के कलवारी गांव में अपर जिलाधिकारी राम अभिलाष ने फीता काटकर की।
विज्ञापन

इस मौके पर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अरुण कुमार वर्मा के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दो वर्ष तक के बच्चों तथा गर्भवती महिलाओं को टीका लगाया। मिशन इंद्रधनुष अभियान जिले के अंदर तीन चरणों में चलाया जाएगा। पहला चरण सोमवार से शुरू हो गया है।
विज्ञापन

एक सप्ताह तक चलने वाले विशेष मिशन इंद्रधनुष अभियान के पहले चरण में गर्भवती महिलाओं तथा शून्य से दो वर्ष तक के बच्चों को टिटनेस, काली खांसी, डिप्थीरिया, पोलियो, हिपेटाइटिस, डायरिया, निमोनिया, दिमागी बुखार व खसरा आदि बीमारियों से बचाव के लिए टीका लगाया जाएगा। सीएमओ डा. सुशील कुमार ने अपील की कि सभी अभिभावक अपने घर की गर्भवती महिलाओं तथा बच्चों को टीका अवश्य लगवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed