{"_id":"63163391f2f4a460161401e8","slug":"missing-youth-s-body-found-in-drain-balrampur-news-lko646929656","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता युवक का नाले में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता युवक का नाले में मिला शव
विज्ञापन
बलरामपुर। लक्ष्मनपुर स्टेशन के पास शनिवार रात इंटरसिटी ट्रेन से कूदने के बाद मदरसा शिक्षक के बेटे का शव सिरिया पहाड़ी नाले में उतराता हुआ मिला है। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान वकारुद्दीन (20) के रूप में की है।
विदित हो कि पचपेड़वा के ग्राम मलदा स्थित मदरसे में तैनात शोहरतगढ़, जिला सिद्धार्थनगर निवासी शिक्षक शहाबुद्दीन अपने मंदबुद्धि बेटे वकारुद्दीन का इलाज कराकर शनिवार रात गोरखपुर इंटरसिटी ट्रेन से घर लौट रहे थे। तुलसीपुर थाना क्षेत्र में लक्ष्मनपुर स्टेशन के निकट कॉशन पर धीमी हुई ट्रेन से वकारुद्दीन कूद गया था।
बेटे को बचाने के चक्कर में शहाबुद्दीन भी ट्रेन से कूद गए थे। पत्थरों से सिर टकराने से शहाबुद्दीन की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि वकारुद्दीन लापता हो गया था। परिजन तथा पुलिस उसकी तलाश कर रहे थे। सोमवार को ओड़ाझार कला गांव के पास सिरिया पहाड़ी नाले में एक शव उतराता मिला।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे देवीपाटन चौकी प्रभारी अनिल कुमार दीक्षित ने शव की शिनाख्त के लिए शबाबुद्दीन के परिजनों को बुलाया। जिन्होंने मृतक की पहचान वकारुद्दीन के रूप में की है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। (संवाद)