{"_id":"602ff28a8ebc3ee905464f68","slug":"missed-candidates-will-be-given-experimental-examinations-later-balrampur-news-lko5657017108","type":"story","status":"publish","title_hn":"छूटे हुए परीक्षार्थियों की बाद में होगी प्रयोगात्मक परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छूटे हुए परीक्षार्थियों की बाद में होगी प्रयोगात्मक परीक्षाएं
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में निर्धारित तिथियों में यूपी बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षाएं पूरी करा ली गई है। वहीं छूटे हुए परीक्षार्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षाएं बाद में कराई जाएंगी। माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज की तरफ से इसके लिए दिशा-निर्देश जारी किया जाएगा। जिले के सभी माध्यमिक स्कूलों के प्रधानाचार्यों की तरफ से प्रयोगात्मक परीक्षाएं कराने की सूचना डीआईओएस कार्यालय को उपलब्ध करा दी गई है।
डीआईओएस गोविंद राम ने शुक्रवार को बताया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज की तरफ से वर्ष 2021 में इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षाएं तीन से 12 फरवरी तक पूरी करा ली गई हैं। जिले के सभी माध्यमिक स्कूलों के प्रधानाचार्यों ने प्रयोगात्मक परीक्षाएं पूरी कराने के संबंध में डीआईओएस कार्यालय को रिपोर्ट उपलब्ध करा दी है।
इस दौरान यदि किसी परीक्षार्थी की प्रयोगात्मक परीक्षा छूट गई है तो उसे माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश प्रयागराज के अगले आदेश तक इंतजार करना होगी। सभी प्रधानाचार्यों को निर्देश दिया गया है कि छूटे हुए परीक्षार्थियों की रिपोर्ट डीआईओएस कार्यालय को शीघ्र उपलब्ध करा दें जिससे माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज को रिपोर्ट भेजी जा सके।
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में कराई गई परीक्षाओं से संबंधित रिकार्डिंग की रिपोर्ट प्रधानाचार्यों को सुरक्षित रखने का निर्देश दिया गया है। मांगने पर परिषद के संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय को उपलब्ध कराना होगा।