फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Misbehavior with the inspection team will lead to jail and fine

Balrampur News: निरीक्षण दल से बदसलूकी पर होगी जेल, लगेगा जुर्माना

Thu, 06 Feb 2025 09:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2025 09:38 PM IST
विज्ञापन
Misbehavior with the inspection team will lead to jail and fine
बलरामपुर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा के दौरान निरीक्षण दल से बदसलूकी भारी पड़ेगी। ऐसा करने पर कारावास और जुर्माना भी लगेगा। माध्यमिक शिक्षा निदेशक महेंद्र देव ने प्रश्नपत्रों की गोपनीयता, शुचिता बनाए रखने और नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए केंद्रों के निरीक्षण के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने पत्र में कहा है कि किसी निरीक्षण दल के सदस्य, पर्यवेक्षी कर्मचारी, अधिकारी को धमकी, बल प्रयोग से प्रभावित करने या प्रभावित करने का प्रयास करने पर जुर्माना व कारावास की सजा होगी। बोर्ड परीक्षा से संबंधित किसी कर्तव्य की उपेक्षा की स्थिति में भी सजा दी जाएगी। परीक्षा के संचालन में अनियमितता एवं अनुचित साधन के प्रयोग की स्थिति में एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। केंद्र व्यवस्थापक व कक्ष निरीक्षकों को हटा दिया जाएगा। बोर्ड परीक्षा से संबंधित व्यक्ति समय से पहले प्रश्नपत्रों का वितरण करता है या खोलता है, जिससे पेपर वायरल हो सकता है, तो ऐसी स्थिति में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से होगी जांच रिपोर्ट की पुष्टि
नकल विहीन परीक्षा के लिए केंद्रों पर कंप्यूटर प्रणाली, सीसीटीवी कैमरे, वॉयस रिकॉर्डर, वेबकास्टिंग के लिए राउटर लगाने की व्यवस्था की गई है। ऐसे में केंद्र पर पाई जाने वाली अनियमितता व सामूहिक नकल की स्थिति में निरीक्षण दल रिपोर्ट देने से पहले इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से मिलान कर लें, ताकि बाद में कोई विवाद न हो। रिपोर्ट की पुष्टि ऑनलाइन डिवाइस से होगी
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। केंद्र अध्यक्षों को निर्देश दिया गया है कि हर हाल में बोर्ड के निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करें।
- मृदुला आनंद, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed