{"_id":"6671cb3df0a688f21809909b","slug":"mercury-reached-46-degrees-hot-winds-and-humidity-increased-the-problem-balrampur-news-c-99-1-slko1019-110826-2024-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: 46 डिग्री पहुंचा पारा, गर्म हवाओं व उमस ने बढ़ाई परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: 46 डिग्री पहुंचा पारा, गर्म हवाओं व उमस ने बढ़ाई परेशानी
Tue, 18 Jun 2024 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Tue, 18 Jun 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर के गोंडा रोड पर गमछे से धूप से बचने का प्रयास करते युवा।
बलरामपुर। जिले में पारा लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को तापमान 46 डिग्री पर पहुंच गया। वहीं, न्यूनतम तापमान भी 32.6 डिग्री रहा। लोग चिलचिलाती धूप से बेचैन रहे, सड़कें दिन में सूनी रहीं।
भीषण गर्मी से लोग अब बेहाल होने लगे हैं। आसमान से बरसती आग, गर्म हवाओं और उमस ने लोगों की परेशानी को बढ़ा दी है। उमस भरी गर्मी से लोगों का घरों में भी बुरा हाल है। पंखे और कूलर भी राहत नहीं दे पा रहे हैं। ट्रांसफार्मर पर अधिक लोड होने के कारण जल जा रहे हैं। जिला आपदा विशेषज्ञ अरुण सिंह का कहना है कि अभी 22 जून तक गर्मी ऐसे ही बनी रहेगी। हालांकि, आने वाले दो तीन दिन में तापमान में कुछ कमी जाएगी।
भीषण गर्मी के बीच बारिश के न होने से किसानों की चिंता बढ़ती जा रही है।। खेतों में गन्ने के साथ सबिज्यों की फसलें खड़ी हैं। ऐसे में उनके सूखने से बचाने के लिए किसानों को हर दूसरे दिन सिंचाई करनी पड़ रही है।