फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Mercury dropped by four degrees, cold increased

Balrampur News: चार डिग्री लुढ़का पारा, बढ़ी ठंड

Fri, 15 Nov 2024 10:52 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2024 10:52 PM IST
विज्ञापन
Mercury dropped by four degrees, cold increased
बलरामपुर में घने कोहरे के बीच फॉग लाइट जलाकर गुजरते वाहन।-संवाद
बलरामपुर। जिले में ठंड का असर बढ़ने लगा है। शुक्रवार को दिन भर सर्द हवा चलने से धूप का असर नहीं दिखा। पारा भी चार डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया। ऐसे में ठंड की आहट आ गई है। बदलते मौसम में लोगों को स्वास्थ्य के प्रति विशेष ध्यान देने की जरूरत है। लापरवाही बड़ी समस्या बन सकती है।
विज्ञापन

दिनोंदिन मौसम बदल रहा है। शुक्रवार की सुबह हल्का कोहरा छाया रहा। कोहरा छटा को करीब 10 बजे तक बादल छाए रहे। 10 बजे के बाद धूप तो निकली, लेकिन सर्द हवा चलने के कारण बेअसर रही। ठंडक बढ़ने से लोगों की दिनचर्या प्रभावित होने लगी है। शाम होते ही लोग बाहर नहीं निकल रहे हैं। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। वहीं दो दिन पहले अधिकतम तापमान करीब 31 डिग्री सेल्सियस था। तापमान में चार से पांच डिग्री सेल्सियस तक कमी आने से ठंड बढ़ी है।
विज्ञापन


करें बचाव, रहें स्वस्थ
बदलते मौसम में लोगों को स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। जिला मेमोरियल चिकित्सालय के जनरल फिजीशियन डॉ. ऋषि श्रीवास्तव ने बताया कि इस समय पंखा चलाकर रात में नहीं सोना चाहिए। पंखे की हवा बीमार कर सकती है। रात में अगर गर्मी लगे तो पंखे की स्पीड कम करके चला सकते हैं। रात भर पंखे में सोने के कारण सर्दी, जुकाम व बुखार की समस्या हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed