फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   mela,devipatan mandir

कोरोना के कारण दो साल बाद फिर गुलजार होगा राजकीय मेला

Wed, 30 Mar 2022 11:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
mela,devipatan mandir
फोटो-3-बलरामपुर में शक्तिपीठ देवीपाटन मेले में लग रहा झूला व अन्य।-संवाद - फोटो : BALRAMPUR
तुलसीपुर(बलरामपुर)। कोरोना काल के चलते शक्तिपीठ देवीपाटन में बासंतिक नवरात्रि में लगने वाला राजकीय मेला दो सालों से फीका पड़ा हुआ था। इस बार मेला लगने से स्थानीय लोगों के अलावा दूर दराज से आने वाले श्रद्धालुओं में भी खुशी की लहर देखी जा रही है। झूला, सर्कस व दुकानें मेले में सजने लगी हैं। मेले को अंतिम रूप देने में लोग जीजान से जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

मेले में फिर से देश-विदेश के लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है। मेला एक माह तक चलेगा। जिला प्रशासन की तरफ से मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए वाहन, स्वास्थ्य, पेयजल व सुरक्षा जैसे सभी इंतजाम कराए जा रहे हैं। मेला प्रशासन की ओर से कर्मचारी फील्ड में जमीनों को नाप कर दुकानदारों को अधिकृत कराने में जुटे हुए हैं। नगर पंचायत प्रशासन की तरफ से मेला परिसर में खराब पड़े इंडिया मार्का टू हैंडपंप की मरम्मत कराया जा रहा है। बिजली विभाग पूरे मेला परिसर में लगे खंभों पर तारों को ठीक करने में लगा है। खराब तारों को बदला जा रहा है। मेले में बड़े-बड़े झूले लगने लगे हैं। सर्कस व अन्य मनोरंजन के लिए टेंट आदि लग चुके हैं।
विज्ञापन

शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर के महंत मिथलेश नाथ योगी ने बताया कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े इसके लिए सभी तैयारियां की जा रही हैं। मेला परिसर की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं। पुलिस कर्मियों की बड़े पैमाने पर तैनाती की गई है। मेला परिसर में साफ-सफाई के बेहतर इंतजाम किए जाएंगे। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन के अलावा मंदिर प्रशासन की भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे से होगी मेले की निगरानी
देवीपाटन शक्तिपीठ में बासंतिक नवरात्र के दौरान लगने वाले मेले की निगरानी सीसीटीवी कैमरे व ड्रोन कैमरे से की जाएगी। संवेदनशील वस्तुओं तथा अराजकतत्वों पर नजर रखने के लिए सादी वर्दी में पुलिस व खुफिया विभाग के जवान तैनात रहेंगे। परिसर में खोया-पाया केंद्र की भी स्थापना की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed