फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Mathematics is putting up a win and win in the village chaupal

गांवों की चौपाल में हार-जीत का लगा रहे गणित

Tue, 27 Apr 2021 11:10 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Apr 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
Mathematics is putting up a win and win in the village chaupal
बलरामपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में उम्मीदवारों की हार-जीत की चर्चाएं तेज हो गई हैं। गांवों की चौपालों में हर कोई अपने प्रत्याशी की जीत के दावे कर रहा है। होटलों व ढाबों पर पंचायत चुनाव में हार जीत को लेकर लोगों ने गुणा गणित लगाना शुरू कर दिया गया है। जिले में पंचायत चुनाव के दौरान 60.88 प्रतिशत वोटिंग हुई है। अब दो मई को होने वाली मतगणना दावेदारों के भाग्य का फैसला करेगी।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2021 के तीसरे चरण में जिले के 2524 मतदेय स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के बीच वोटिंग कराई गई। वोटिंग होने के बाद अब उम्मीदवारों के हार जीत के दावे शुरू हो गए हैं। जिले में वोटिंग के दौरान 16,78,774 मतदाताओं की तुलना में 60.88 प्रतिशत वोटरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य की 40 सीटों पर 718 उम्मीदवारों की किस्मत मतपेटियों में कैद हो गई। ग्राम प्रधान पद की 795 सीटों पर 5431 उम्मीदवारों के बीच टक्कर है। ग्राम पंचायत सदस्य के 5027 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत सदस्य के 975 सीटों पर 4443 उम्मीदवारों के बीच टक्कर है। सदर ब्लॉक में 65 प्रतिशत वोटरों ने ग्राम प्रधान के 798, ग्राम पंचायत सदस्य के 378 व क्षेत्र पंचायत सदस्य के 595 और हरैया सतघरवा ब्लॉक में 61 प्रतिशत वोटरों ने ग्राम प्रधान के 825, ग्राम पंचायत सदस्य के 611 व क्षेत्र पंचायत सदस्य के 592 उम्मीदवारों को वोट दिया है।
तुलसीपुर ब्लॉक में 61.5 प्रतिशत वोटरों ने ग्राम प्रधान के 817, ग्राम पंचायत सदस्य के 1444 व क्षेत्र पंचायत सदस्य के 650, गैसड़ी ब्लॉक में 63.5 प्रतिशत वोटरों ने ग्राम प्रधान के 754, ग्राम पंचायत सदस्य के 680 व क्षेत्र पंचायत सदस्य के 645 और पचपेड़वा ब्लॉक में 61.61 प्रतिशत वोटरों ने ग्राम प्रधान पद के 739, ग्राम पंचायत सदस्य के 548 व क्षेत्र पंचायत सदस्य के 444 उम्मीदवारों को वोट देकर गांव की सरकार चुनी है।
उतरौला ब्लॉक में 59.61 प्रतिशत वोटरों ने ग्राम प्रधान के 425, ग्राम पंचायत सदस्य के 220 व क्षेत्र पंचायत सदस्य के 315, गैड़ास बुजुर्ग ब्लॉक में 52.75 प्रतिशत वोटरों ने ग्राम प्रधान के 279, ग्राम पंचायत सदस्य के 503 व क्षेत्र पंचायत सदस्य के 337 उम्मीदवारों को अपना वोट दिया है।

श्रीदत्तगंज ब्लॉक में 58.5 प्रतिशत वोटरों ने ग्राम प्रधान के 385, ग्राम पंचायत सदस्य के 442 व क्षेत्र पंचायत सदस्य के 401 और रेहरा बाजार ब्लॉक में 64.5 प्रतिशत वोटरों ने ग्राम प्रधान के 509, ग्राम पंचायत सदस्य के 201 व क्षेत्र पंचायत सदस्य के 464 दावेदारों की किस्मत को मतपेटियों में कैद कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed