फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Mass mob in support of CAA

सीएए के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब

Sat, 11 Jan 2020 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Mass mob in support of CAA
बलरामपुर के तुलसीपार्क में मां भारती के चित्र पर पुष्प अर्पित करते मुख्य अतिथि अनुसूचित जाति, वि? - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। नागरिकता संशोधन कानून के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए शनिवार को नगर में रैली निकाली गई। लोक जागरण मंच के बैनर तले निकली इस रैली में भारी जन सैलाब उमड़ पड़ा। रैली के बाद तुलसीपार्क में सभा के माध्यम से भी लोगों को नागरिकता कानून के संबंध में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

अनुुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम अध्यक्ष लालजी निर्मल, सदर विधायक पल्टूराम, तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल, गैसड़ी विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू, उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा व भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह के नेतृत्व में रमनापार्क से जन जागरुकता रैली रवाना हुई।
विज्ञापन

रैली के माध्यम से नगरवासियों को नागरिकता कानून के संबंध में जागरुक किया गया। रैली मेजर चौराहा व आंबेडकर तिराहा होते हुए तुलसीपार्क पहुंचकर समाप्त हो गई। तुलसीपार्क में सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि इस कानून को लेकर जो लोग देश में बवाल कर रहे हैं, वह देशद्रोही है। इस कानून में ऐसा कुछ भी प्रावधान नहीं है जिसके माध्यम से किसी जाति या धर्म के लोगों को नुकसान पहुंचे। इस कानून से पाकिस्तान, अफगानिस्तान व बांग्लादेश में धर्म के आधार पर प्रताड़ित किए जाने वाले हिंदू, सिक्ख, बौद्ध, इसाई व पारसी धर्म के लोगों को भारत की नागरिकता दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभा को संबोधित करते हुए सभी विधायकों ने कहा कि भाजपा सरकार ने पिछले पांच सालों में देश के विकास के लिए जितना कार्य उतना पिछले 70 वर्षों में भी नहीं हुआ। सबका विश्वास हासिल करने के लिए भाजपा सरकार ने सबका साथ-सबका विकास के एजेंडे पर कार्य करते हुए तमाम ऐतिहासिक निर्णय लिए। अनुच्छेद 370, 35ए, तीन तलाक, राम मंदिर व सीएए के निर्णय से भाजपा सरकार की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए विपक्षी दल बौखला गए है। इसी बौखलाहट में लोगों के बीच भ्रम पैदा कर देश में तनाव पैदा किया जा रहा है।

भाजपा जिलाध्यक्ष ने रैली में सहभागिता के लिए सभी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश सिंह, चंद्र प्रकाश सिंह गुड्डू, अजय सिंह पिंकू, सीमा जागरण मंच के राधेश्याम मिश्र, आंबेडकर महासभा के अध्यक्ष मंगरे प्रसाद, हिंदू महासभा के अध्यक्ष प्रवीण सिंह बिल्लू, नमामि गंगे जिला संयोजिता आध्या सिंह पिंकी, सभासद राघवेन्द्र सिंह मंटू, अजयवीर सिंह, राजेंद्र सिंह विष्ट, मंजू तिवारी, ममता तिवारी, आद्या सिंह, स्वर्णलता श्रीवास्तव, डीपी सिंह, झूमा सिंह, संजय शर्मा, बृजेंद्र तिवारी व वरुण सिंह मोनू सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

बलरामपुर के तुलसीपार्क में भाजपा की जागरूकता गोष्ठी में मौजूद भाजपाई व नगरवासी।

बलरामपुर के तुलसीपार्क में भाजपा की जागरूकता गोष्ठी में मौजूद भाजपाई व नगरवासी।- फोटो : BALRAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed