फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Mass burnt to save Corona

कोरोना वायरस को लेकर किया गया सामूहिक हवन

Sun, 15 Mar 2020 09:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
Mass burnt to save Corona
बलरामपुर। कोरोना वायरस को लेकर आर्य वीर दल एवं आर्य युवक परिषद के संयुक्त तत्वाधान में रविवार को स्थानीय रमनापार्क में सामूहिक हवन का आयोजन किया गया। हवन के दौरान लोगों को कोरोना वायरस के प्रति जागरूक करते हुए घरों में भी हवन करने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मंजू तिवारी, आर्य वीर दल के जिलाध्यक्ष डॉ. तुलशीश दूबे व अशोक आर्य के नेतृत्व में आर्य युवक परिषद व आर्य वीर दल के सदस्यों ने सामूहिक हवन किया। यज्ञ आचार्य अशोक ने बताया कि सभी प्रकार के वायरस, जीवाणु व कवक से बचाव के लिए यज्ञ हवन करना काफी लाभदायक होता है। आयुर्वेद के अनुसार यज्ञ में आहूति दी जाने वाली हवन सामग्री में जो औषधीय गुण होती है उससे वायरस व जीवाणु नष्ट हो जाते है। जावित्री, जायफल, तेज पत्र, चिरैता, भीमसेनी, कपूर, गिलोय, अगर, तगर, नागमोथा, इंद्रजौ, बड़ी व छोटी इलाइची, धूप, लौंग, तुलसी, नीम, पीला तथा सफेद चंदन, हल्दी, देशी खांड, तिल व नाग केसर में किसी भी वायरस से निपटने की भरपूर क्षमता होती है।
विज्ञापन

डॉ. तुलशीश दूबे ने कहा कि पृथ्वी पर रोगाणुओं को नष्ट करने के लिए सूर्य सबसे प्रभावी कारक है। बंद घरों व कमरों में जहां सूर्य की रोशनी नहीं पहुंचती वहां पर रोगाणुओं से मुक्ति तथा मनुष्यों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए जड़ी-बूटियों द्वारा यज्ञ किया जाना लाभकारी होगा। इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री बृजेंद्र तिवारी, डॉ. प्रतीक मिश्रा, हरीकांत मिश्रा, सत्य प्रकाश शुक्ला, दीन दयाल पाठक, गौरव मिश्रा, ओंकार तिवारी, विपिन मिश्रा, कमल नयन आचार्य, अजीत शुक्ला व रवींद्र गुप्ता कमलापुरी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed