फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Market buzzing on Karva Chauth, buyers gathered

करवा चौथ पर बाजार गुलजार, उमड़े खरीदार

Fri, 22 Oct 2021 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Market buzzing on Karva Chauth, buyers gathered
बलरामपुर। सनातन संस्कृति तथा हिंदू धर्म में सुहागिन महिलाओं के लिए सबसे मुख्य पर्व करवा चौथ में बाजार गुलजार दिख रहे हैं। सुहागिनें आभूषण, कपड़े व सौंदर्य प्रसाधन की जमकर खरीदारी कर रही हैं। व्यापारियों में भी कोरोना काल की मंदी के बाद आबाद हुए बाजार को लेकर खुशी है।
विज्ञापन

विदित हो कि करवा चौथ का निर्जला व्रत रखकर सुहागिन महिलाएं अपने पतियों की लंबी आयु की कामना करती हैं। हिंदू धर्म में इस त्यौहार का बड़ा ही महत्व है। इसदिन व्रत रखकर पूजा पाठ व चंद्र दर्शन करने के बाद पानी पीकर अपने व्रत का परायण करती हैं।
विज्ञापन

इस व्रत को लेकर सुहागिनों में भारी उत्साह दिख रहा है। अपने पसंद की साड़ी व आभूषण खरीदने के लिए दुकानों पर महिलाओं की भीड़ जुटी हुई है। इसके साथ ही महिला चूड़ी, बिंदी व सौंदर्य प्रसाधनों के अन्य सामानों की भी खरीदारी कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजार में मिट्टी से लेकर सोने तक का बना करवा बिक रहा है। आभूषण व्यवसायी राजा गुप्ता, बब्बलू गुप्ता, राजीव कुमार व आरिफ एवं साड़ी शोरूम के मालिक रिंकू मदान तथा सौंदर्य प्रसाधन व्यवसायी शफीक उर्फ छोट्टन ने बताया कि कोरोना काल के बाद बाजार में आई रौनक व खरीदारी से काफी अच्छा लग रहा है।

व्यापार में बीते माह में हुए घाटे की भरपाई हो रही है। त्यौहारी सीजन में बाजार में आई यह तेजी दीपावली तक बरकरार रहने की उम्मीद है। लोग अपनी क्षमता के हिसाब से भरपूर खरीदारी कर रहे हैं। महंगाई से लोगों का बजट तो बिगड़ा है। लेकिन त्योहार और आस्था की लहर महंगाई पर भारी दिख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed