फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Market buzzed about Holi, hilarity of colors everywhere

होली को लेकर गुलजार हुआ बाजार, हर तरफ रंगों का उल्लास

Sun, 08 Mar 2020 10:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
Market buzzed about Holi, hilarity of colors everywhere
बलरामपुर में होलिका दहन के लिए लगाई गई लकड़ी। - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। होली को लेकर चारों तरफ धूम मची हुई है। होली के रंगों में सराबोर होने के लिए लोग पूरी तरह तैयार हैं। होली को लेकर बाजार भी गुलजार हो गए हैं। पिचकारी, रंग व अबीर-गुलाल खरीदने के लिए बच्चों की भारी भीड़ जुट रही है। नया कपड़ा व सौंदर्य प्रसाधन की वस्तुएं खरीदने के लिए महिलाएं भी बाजार की रौनक बढ़ा रही है। गुझिया, मिठाई, पापड़, चिप्स व नमकीन की खरीदारी भी जमकर हो रही है। होली के हुड़दंग में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।
विज्ञापन

बाजार व संवेदनशील स्थलों पर ड्रोन कैमरे के माध्यम से अराजक तत्वों की निगरानी की जा रही है। बाजार में पुलिस व अर्द्धसैनिक बल के जवानों ने रूट मार्च कर लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। सभी कोतवाली व थानों में पीस कमेटी की बैठक आयोजित कर लोगों को शांति व्यवस्था व सुरक्षित होली खेलने के लिए जागरूक भी किया गया है। होलिका दहन, स्थलों की साफ-सफाई व सजाने का कार्य भी शुरू हो गया है।
विज्ञापन

मोदी-योगी अबीर लोगों की पहली पसंद
बाजार में हर्बल रंग, अबीर, गुलाल व कई तरह की पिचकारियां लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। मोदी-योगी अबीर लोगों की पहली पसंद है। छोटा भीम, डोरोमैन, मोटू-पतलू, सिनचैन आदि पिचकारियां बच्चों को खूब भा रही हैं। बच्चे कृश, स्पाइडर मैन, मिक्की माउस व वीर अभिनंदन का मास्क खरीद रहे हैं। बच्चों को बाहुबली, फ्रोजन, कमांडो व वाटर गन पिचकारियां भी आकर्षित कर रही हैं। हर्बल रंग की मांग के चलते इसका मूल्य आसमान छू रहा है। बच्चे सबसे ज्यादा कलरफुल स्प्रे खरीद रहे हैं। हानिकारक व केमिकल युक्त रंगों की बिक्री काफी घट गई है। कुल मिलाकर इस बार की होली काफी कलरफुल होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुझिया समेत विभिन्न पकवान बनाने में जुटी महिलाएं
होली त्योहार को लेकर घरों में भी तैयारियां शुरू हो गई हैं। महिलाएं गुझिया, रसगुल्ला, मालपुआ, गुलगुला, गाजर का हलवा व दहीबड़ा आदि पकवान बनाने में जुट गई हैं। बाजारों में भी गुझिया, मिठाई, पापड़, चिप्स, नमकीन व मेवा आदि की खरीदारी के लिए काफी भीड़ जुट रही है। सुबह से लेकर शाम तक लोग सामानों की खरीदारी कर रहे हैं।

होली में चाक चौबंद रहेगी नगर पालिका की व्यवस्था
होली त्योहार को लेकर नगर पालिका ने चाक चौबंद व्यवस्था की है। नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि शाबान अली ने बताया कि होली की पूर्व संध्या पर निकलने वाले जुलूस को देखते हुए शाम को ही सड़क की सफाई कराकर चूने व पानी का छिड़काव कराया जाएगा। नगर के सभी होलिका दहन स्थलों पर नगर पालिका की तरफ से ढाई-ढाई क्विंटल लकड़ी पहुंचाई जाएगी। होली के लिए रंग खेलने के बाद दोपहर दो बजे सड़कों की सफाई कराई जाएगी। होली के दिन 24 घंटे जलापूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।
स्वास्थ्य का रखें ख्याल
- केमिकल युक्त रंगों से करें परहेज।
- दूषित खाद्य पदार्थो का न करें सेवन।
- मादक द्रव्यों के सेवन से रहें दूर।
- मोबिल ऑयल व कीचड़ आदि से बचें।
- हर्बल रंगों, अबीर व गुलाल का करें प्रयोग।
- आंखों को रंगों से बचाएं।
- त्वचा संबंधी एलर्जी होने पर डॉक्टर को दिखाएं।
- मिलावटी खाद्य पदार्थों से बनाएं दूरी।
- देर तक भीगने से बचें।
- सूती व ढीले कपड़ों का करें प्रयोग।
- नशे की हालत में ड्राइविंग न करें ।
(डॉ. गिरधर चौहान, फिजीशियन)
होली में सुरक्षा के इंतजाम
- पूरे जिले में रूट मार्च निकालकर शांति व सौहार्द की अपील।
- अराजक तत्वों से वार्ता कर शांत रहने की अपील।
- गैर समुदाय के धार्मिक स्थलों पर रंग, अबीर, गुलाल न फेंकने की अपील।
- ड्रोन कैमरों से संवेदनशील स्थलों व व्यक्तियों की निगरानी।
- सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने व फॉरवर्ड करने पर पाबंदी।
- किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी पुलिस को देने की अपील।
- मादक द्रव्यों जैसे शराब व भांग आदि का सेवन कर हंगामा करने की पाबंदी।
- किसी प्रकार की भड़काऊ नारेबाजी पर पाबंदी।
- रंगों से परहेज करने वालों से घर से बाहर न निकलने की अपील।
- घरों की छतों से रंगों के गुब्बारे व पानी फेंकने पर पाबंदी।
- जुलूस के दौरान किसी तरह की ज्यादती करने पर पाबंदी।
(देवरंजन वर्मा, एसपी)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed