फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Marigold flowers, tomatoes and bananas of Terai will get a separate identity

Balrampur News: तराई के गेंदा फूल, टमाटर व केले को मिलेगी अलग पहचान

Mon, 23 Sep 2024 09:28 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2024 09:28 PM IST
विज्ञापन
Marigold flowers, tomatoes and bananas of Terai will get a separate identity
बलरामपुर में गेंदे के फूल के खेत में खड़ा किसान।-फाइल फोटो
बलरामपुर। जिले के उतरौला ब्लॉक का टमाटर, बलरामपुर का गेंदा का फूल, रेहरा का केला व हरैया सतघरवा का मेंथा व श्रीदत्तगंज का तिन्नी चावल अब जिले की विशेष पहचान बनेंगे। एक जनपद एक उत्पाद की तर्ज पर अब एक ब्लॉक एक फसल योजना के तहत जिले के सभी नौ ब्लॉकी की विशेष फसल का खाका तैयार किया गया है। संबंधित फसलों को अलग पहचना मिलने से किसानों को आर्थिक लाभ होगा। साथ ही जिले की अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी।
विज्ञापन

उत्पादन के आधार पर जिले को अलग पहचान देने के लिए बीते दिनों एक जनपद एक उत्पाद योजना शुरु हुई थी। इसके लिए बलरामपुर जनपद का चयन मसूर दाल के लिए किया गया था। क्योंकि बलरामपुर तराई क्षेत्र में बसा है और इस कारण यहां मसूर दाल की खेती मुख्य रूप से होती है। यहां पर मसूर दाल की पांच किस्में पाई जाती हैं। यहां की उच्च कोटि की मसूर दाल प्रदेश के दूसरे भागों के अतिरिक्त बंगाल और असम तक भेजी जाती है ।
विज्ञापन

इसी तर्ज पर अब एक ब्लॉक एक फसल योजना शुरू की गई है। हर ब्लॉक में विशेष फसल को ब्रांड देने व संबंधित किसानोंं को आर्थिक मजबूती प्रदान करने के लिए संचालित योजना के तहत शासन ने प्रत्येक ब्लॉक में उत्पादित होने वाली फसल की सूची मांगी थी। इस पर जिला उद्यान कार्यालय ने बीते दिनों ही सूची शासन को भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन फसलों का हुआ चयन
जिले के उतरौला ब्लॉक का टमाटर, श्रीदत्तगंज को तिन्नी चावल, बलरामपुर सदर को गेंदा तथा हरैया सतघरवा ब्लॉक का चयन मेंथा के लिए चयनित किया गया है। इसके अलावा तुलसीपुर, गैसड़ी व पचपेड़वा का चयन आम एवं रेहरा बाजार व गैड़ास बुजुर्ग का चयन केला की फसल के लिए किया गया है। इससे इन ब्लॉकों की पहचान प्रदेश व देश में तो होगी ही साथ ही साथ संबंधित फसलों को एक ब्रांड मिलने से इनकी बिक्री भी बढ़ेगी।


शासन को भेजी गई है सूची
एक ब्लॉक एक फसल योजना के तहत अलग-अलग ब्लॉक के उत्पादित होने वाली फसल की सूची शासन को भेज दी गई है। इससे ब्लॉक की एक अलग पहचान देश में बनेगी, जिसका सीधा लाभ किसानों को मिलेगा। - संतोष कुमार दुबे, जिला उद्यान अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed