फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Many investors backed out after the Investors Summit

Balrampur News: इन्वेस्टर्स समिट के बाद कई निवेशक हटे पीछे

Sat, 25 Feb 2023 11:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 25 Feb 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
Many investors backed out after the Investors Summit
बलरामपुर। जिले में निवेश को लेकर प्रयास तो किए गए मगर अब तमाम निवेशक पीछे हट रहे हैं। 176 निवेशकों ने 1691.10 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव दाखिल किया था। इससे एक बेहतर कल की उम्मीद जगी थी मगर अभी तक सिर्फ 1088.35 करोड़ रुपये के निवेश का ही एमओयू (समझौता ज्ञापन) साइन हो सका है। शेष निवेशकों से संपर्क करने की कवायद विभाग कर रहा है।
विज्ञापन

औद्योगिक निवेश को लेकर उद्योग विभाग ने काफी प्रयास किए। जिले के साथ ही अन्य शहरों के उद्यमियों से भी बात की। नतीजा यह रहा कि निवेश को लेकर लोगों में उम्मीद जगी। करीब 13 विभागों ने मिलकर कार्ययोजना तैयार की। रणनीति पर मंथन किया। ऐसे में 176 निवेशकों ने 1691.10 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव दिया। इससे 5465 लोगों को सीधे तौर पर रोजगार मिलने की बात कही गई थी। मगर अभी तक मात्र 154 निवेशकों से ही एमओयू हो सका। ऐसे में अब 1088.35 करोड़ रुपये के निवेश की परियोजनाओं से 4793 लोगों को रोजगार मिलने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

उपायुक्त उद्योग राजेश पांडेय का कहना है कि निवेश के लिए प्रस्ताव कराने वाले सभी 13 विभागों को पत्र लिखा जा रहा है। निवेशकों से सीधे संपर्क करके निवेश की स्थिति का आकलन किया जाएगा। साथ ही जिलाधिकारी को रिपोर्ट दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिरसिया में 100 करोड़ रुपये की लागत से बायोगैस प्लांट का निर्माण शुरू हो गया है। यह काम जून तक पूरा होने की उम्मीद है। इसमें पराली से बायोगैस बनाई जाएगी। इससे किसानों को फायदा होगा। साथ ही उतरौला में मेडिकल कचरे के निस्तारण के लिए दस करोड़ का प्लांट भी छह माह के भीतर तैयार करने का दावा विभागीय अधिकारी कर रहे हैं। 50 करोड़ रुपये की लागत से ऑटोमेटिक आटा मिल, 31 करोड़ से राइस मिल सहित करीब 200 करोड़ के निवेश की योजनाओं को छह माह के भीतर धरातल पर उतारने की तैयारी विभाग कर रहा है।

सदर ब्लॉक के श्रीनगर जुआथान निवासी राजेश मौर्य ने इंटरलाॅकिंग ईंट की फैक्ट्री लगाने के लिए एक करोड़ का प्रस्ताव किया मगर अब वह प्लांट लगाने की बात से इंकार कर रहे हैं। राजेश से जब बात की गई तो बताया कि उनके पास ईंट फैक्ट्री लगाने के लिए जमीन व पैसा नहीं है। चर्चा होने पर वैसे ही पोर्टल पर ऑनलाइन प्रस्ताव दिया था। उतरौला के रहने वाले आशीष चौहान ने बताया कि पशुपालन विभाग के कर्मचारियों ने बकरी पालन के लिए कम से कम एक करोड़ की योजना संचालित होने की बात बताई थी। उसी के आधार पर एक करोड़ रुपये निवेश का प्रस्ताव इनवेस्टर्स समिट में दे दिया था। आशीष ने बताया कि उनके पास पैसा नहीं है। विभाग से योजना का पैसा मिलने पर अपने खेत में फार्म बनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed