फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   manager,rice,purchase

6.39 करोड़ बकाया होने पर दो जिला प्रबंधकों को नोटिस

Thu, 20 Jan 2022 10:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
manager,rice,purchase
फोटो-6-बलरामपुर में धान क्रय केंद्र का निरीक्षण करते डिप्टी आरएमओ नरेंद्र कुमार तिवारी।-संवाद - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। किसानों का 638.67 लाख रुपये धान खरीद का बकाया होने पर पीसीएफ और यूपीएसएस के जिला प्रबंधकों को नोटिस जारी किया गया है। सभी मिलर्स को तेजी से धान की कुटाई करके चावल तैयार करने का निर्देश दिया गया है। भारतीय खाद्य निगम को चावल न देने वाले मिलर्स के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है। जिले में 2991 किसानों से 85.22 प्रतिशत के साथ 17810.06 मीट्रिक टन धान की खरीदरी की जा चुकी है। वहीं, 2183 किसानों को पूरा भुगतान कर दिया गया है। बाकी बचे 808 किसानों के बकाया धान का मूल्य भुगतान करने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन

डिप्टी आरएमओ नरेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि गुरुवार को भगवतीगंज स्थित धान क्रय केंद्र का निरीक्षण कर जायजा लिया। डीएम श्रुति के निर्देश पर डिप्टी आरएमओ ने पीसीएफ के जिला प्रबंधक जंगीलाल दोहरे को 482 किसानों का 457.94 लाख रुपये और यूपीएसएस के जिला प्रबंधक राम नरेश यादव को 138 किसानों का 180.73 लाख रुपये धान खरीद का भुगतान न करने पर नोटिस जारी किया गया है। सात दिन में सभी किसानों के बकाया मूल्य का भुगतान न करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

खाद्य विभाग ने आठ केंद्रों पर तीन हजार की तुलना में 159.08 प्रतिशत के साथ 929 किसानों से 925.87 लाख रुपये का 4772.50 मीट्रिक टन धान खरीदा है जिसमें से 775 किसानों को 754 लाख का भुगतान कर दिया है। 154 किसानों को 171.87 लाख रुपये का भुगतान करना है। पीसीएफ ने 13 केंद्रों पर 8500 की तुलना में 76.63 प्रतिशत के साथ 1065 किसानों से 1263.54 लाख रुपये का 6513.13 मीट्रिक टन धान खरीदा है। 583 किसानों को 805.70 लाख रुपये का भुगतान किया है जबकि 482 किसानों को 457.94 लाख का भुगतान करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, यूपीएसएस ने 12 केंद्रों पर आठ हजार की तुलना में 71.21 प्रतिशत के साथ 843 किसानों से अब तक 1105.31 लाख रुपये में 5696.98 मीट्रिक टन धान खरीदा है। 705 किसानों को भुगतान कर दिया गया है। बाकी बचे 138 किसानों को 180.73 लाख का भुगतान करना है। भारतीय खाद्य निगम ने एक केंद्र पर 400 की तुलना में 71 किसानों से 87.34 प्रतिशत के साथ 67.77 लाख में 349.96 मीट्रिक टन धान खरीदा है। 54 किसानों को 52.60 लाख रुपये का भुगतान कर दिया है। बाकी बचे 17 किसानों को 15.17 लाख का भुगतान करना बाकी है। मंडी समिति ने दो केंद्रों पर एक हजार की तुलना में 47.81 प्रतिशत के साथ 83 किसानों से 92.76 लाख रुपये में 478.09 मीट्रिक टन धान खरीदा है। 66 किसानों को 74.70 लाख का भुगतान कर दिया है, जबकि 17 किसानों को 18.06 लाख रुपये का भुगतान करना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed