फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Man arrested for marrying after converting religion

Balrampur News: धर्म परिवर्तन कराकर शादी करने वाला गिरफ्तार

Thu, 30 Oct 2025 10:59 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Oct 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
Man arrested for marrying after converting religion
रेहरा बाजार। युवती का धर्म परिवर्तन कराकर शादी करने वाले आरोपी ग्राम महुआढार निवासी मुबारक अली को पुलिस ने एक साल बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शुक्रवार को उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

मामला अगस्त 2024 का है। रेहरा बाजार क्षेत्र की एक हिंदू महिला ने थाने में तहरीर दी थी कि उसकी 18 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर एक युवक अपने साथ ले गया। परिजनों का आरोप था कि युवक ने युवती का धर्म परिवर्तन कराकर उससे निकाह कर लिया है। शिकायत के बाद पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।
विज्ञापन

तब से पुलिस मुबारक अली की तलाश कर रही थी, लेकिन वह फरार चल रहा था। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की। बृहस्पतिवार को पता चला कि आरोपी घर पर किसी काम से आया है। प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बृहस्पतिवार देर शाम दबिश देकर आरोपी को पेहर बाजार से पकड़ लिया। युवती भी मिल गई है, उसका चिकित्सीय परीक्षण कराया जा रहा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed