फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Mahatma Gandhi and Lal Bahadur Shastri remembered on their birth anniversary

Balrampur News: जयंती पर याद किए गए महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री

Wed, 02 Oct 2024 08:02 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2024 08:02 PM IST
विज्ञापन
Mahatma Gandhi and Lal Bahadur Shastri remembered on their birth anniversary
बलरामपुर के उतरौला में महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण करते लोग।-स्रोत: आदिल
बलरामपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर बुधवार को जिले में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। सुबह प्रभातफेरी के साथ ही सरकारी कार्यालयों में ध्वजारोहण किया गया। बाद में स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत का संकल्प दिलाया गया। कई स्थानों पर पौधरोपण किया गया।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम में डीएम पवन अग्रवाल ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण किया। सीएमएस की छात्राओं ने रघुपति राघव राजा राम का गायन किया। इस मौके पर एडीएम वित्त एवं राजस्व प्रदीप कुमार, न्यायिक प्रदीप कुमार, अपर उप जिलाधिकारी राकेश जयंत ने भी विचार व्यक्त किए। पुलिस लाइन में एसपी विकास कुमार, एसपी कार्यालय में एएसपी नम्रिता श्रीवास्तव, सीएमओ कार्यालय में सीएमओ डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने कर्मचारियों को शपथ दिलाई।
विज्ञापन

कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में डीएम ने मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम में बीएसए शुभम शुक्ला आदि मौजूद थे।


निकाली गई प्रभातफेरी
महाराजा पाटेश्वरी प्रसाद इंटर कॉलेज बलरामपुर से बच्चों की प्रभातफेरी को जिला विद्यालय निरीक्षक मृदुला आनंद ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। एमएलके पीजी कॉलेज के एनसीसी कैडेटों ने स्वच्छता पखवाड़े के तहत बुधवार को स्वच्छता ही सेवा स्लोगन के साथ स्वच्छता का संदेश दिया गया। इस दौरान कैडेटों ने महाविद्यालय के एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर लेफ्टिनेंट डॉ. देवेंद्र कुमार चौहान की अगुवाई में कैडेट्स ने नगर के मेवालाल तालाब,खलवा,झंझरा, पूरबटोला सहित महाविद्यालय परिसर की साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर अंडर ऑफिसर वीरेंद्र कुमार, विजय वर्मा, संजीत कुमार, श्रीओम, चंद्र गुप्ता, देवीदीन, आरती चौधरी, खुशी मिश्रा, महिमा व खुशबू साहू आदि मौजूद रहे। वहीं, झंडा पार्क में स्वच्छता का हमारे जीवन में महत्व नामक शीर्षक पर भाषण प्रतियोगिता में बीएससी द्वितीय वर्ष के ओम कसौंधन ने प्रथम स्थान, बीए तृतीय वर्ष की गिरिजा शुक्ला ने द्वितीय व बीए प्रथम वर्ष के पीयूष कसौंधन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। रैली को प्रभारी प्राचार्य प्रोफेसर पीके सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।


चलाया स्वच्छता अभियान
महराजगंज तराई मंडल के महाराजगंज गांव में शिव मंदिर पर तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने डॉ. हुकुम सिंह, प्रवेश मिश्रा, मोनू सिंह, गणेश सोनी, रामखेलावन वर्मा, शंकर यादव के साथ स्वच्छता अभियान चलाया। बजाज हिंदुस्तान शुगर लिमिटेड इटईमैदा उतरौला में गांधी जयंती पर कार्यक्रम आयोजित कर राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि दी गई। स्वच्छता अभियान के जरिए साफ-सफाई का संदेश दिया गया। इस दौरान इंजीनियरिंग हेड कोमल सिंह, प्रोडक्शन हेड राघवेंद्र श्रीवास्तव, एचआर हेड बृजेश मंडल, प्रशासनिक अधिकारी केपी सिंह, अकाउंट हेड विनोद सिंह, एसके मणि त्रिपाठी, सच्चिदानंद उपाध्याय, परमेश्वर चंद, कमलेश तिवारी, नूरुद्दीन मुल्ला शाहिद मौजूद रहे।


यहां भी हुए आयोजन
आयुष्मान आरोग्य मंदिर रतनपुर में गांधी जयंती आयोजित कार्यक्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी धीरज पाठक, सुमन तिवारी, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि समर बहादुर सिंह, आशा कार्यकर्ता रीना सिंह, पुष्पावती आदि ने हिस्सा लिया। शिक्षा क्षेत्र तुलसीपुर के अंतर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय बनकटवा कला में भी कार्यक्रम हुआ। विकास खंड-गैंडास बुजुर्ग कार्यालय में गांधी जयंती के अवसर पर ब्लाॅक प्रमुख राकेश तिवारी व खंड विकास अधिकारी इंद्रावती वर्मा ने बापू व शास्त्री जी के जीवन पर प्रकाश डाला।



भाजपा ने चलाया अभियान
सेवा पखवाड़ा के तहत सदर विधानसभा के ग्राम बहेरेकुंइयां के बूथ संख्या-233 पर सदर विधायक पल्टूराम ने बाबा साहब डॉ. भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर साफ-सफाई की। मंडल अध्यक्ष राकेश गुप्ता, भूमि विकास बैंक चेयरमैन घनश्याम तिवारी, संदीप उपाध्याय, दिनेश पांडेय, प्रिंस उपाध्याय, सुरेश त्रिपाठी, प्रवीन शुक्ला व शंभू शरण पाठक सहित तमाम लोग मौजूद रहे। तुलसीपुर के कलश चौराहा पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने साफ-सफाई की। नगर पालिकाध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह ने शहरी इलाकों में स्वच्छता अभियान चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed