{"_id":"645151ee5a7c8d5ce90d6e9b","slug":"madrasa-board-exams-will-be-held-from-17th-balrampur-news-c-13-1-212996-2023-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: 17 से होंगी मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: 17 से होंगी मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं
Tue, 02 May 2023 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Tue, 02 May 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। निकाय चुनाव को लेकर टाली गईं मदरसा बोर्ड परीक्षाएं अब 17 मई से कराई जाएंगी। परीक्षा दो पालियों में होगी। आठ केंद्रों पर 4411 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। सकुशल परीक्षा संपन्न कराने के लिए अल्पसंख्यक कल्याण विभाग तैयारियों में जुटा है।
उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद की ओर से संचालित मौलवी, मुंशी, आलिम, कामिल एवं फाजिल की परीक्षाएं 17 से 24 मई के मध्य कराई जाएंगी। जारी कार्यक्रम में मौलवी, मुंशी की परीक्षाएं प्रथम पाली सुबह आठ से 11 बजे तक और आलिम, कामिल व फाजिल की परीक्षाएं दूसरी पाली दोपहर दो से शाम पांच बजे तक होंगी। जिले में 59 मदरसे संचालित हैं। इनमें कुल 4411 छात्र इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे।
डीएवी इंटर कॉलेज बलरामपुर, मदरसा अबरारूल उलूम, मदरसा जामिया मोइनिया निशवा कॉलेज गैड़ासबुजुर्ग, हाजी इस्माइल इंटर कॉलेज, मदरसा फजले रहमानिया पचपेड़वा, मदरसा जामिया अरबिया मदारूल उलूम, एमवाई उस्मानी इंटर कॉलेज उतरौला तथा ताहिरा गर्ल्स इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी बालेंदु द्विवेदी ने बताया कि बोर्ड परीक्षा सकुशल संपन्न कराने के लिए मदरसा प्रबंधकों को निर्देश दिए गए हैं।