फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Madarsa teacher and two beneficiaries arrested in MDM scam

Balrampur News: एमडीएम घोटाले में मदरसा शिक्षक व दो लाभार्थी गिरफ्तार

Wed, 14 Jan 2026 10:52 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jan 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
Madarsa teacher and two beneficiaries arrested in MDM scam
-बलरामपुर के एसपी कार्यालय में मौजूद पकड़े गए अ​भियुक्त ।-संवाद
बलरामपुर। एमडीएम घोटाले में बुधवार को तीन और आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पचपेड़वा क्षेत्र के घैसहवा गांव निवासी मदरसा शिक्षक वकील अहमद नूरी और लाभार्थी ग्राम मध्यनगर निवासी मोहम्मद मुख्तार व बरगदवा वार्ड नंबर एक निवासी मोहम्मद नजीर को नगर की पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

11 करोड़ रुपये से अधिक सरकारी धन के गबन में 45 के खिलाफ 26 नवंबर को प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इससे पहले गबन के नौ आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। सरकारी धन का लेन-देन करने वाले 30 से अधिक बैंक खाते फ्रीज किए जा चुके हैं। बाकी बचे आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ ही एमडीएम के पैसे की लेन-देन वाले अन्य बैंकों के खातों को भी खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन

बीएसए शुभम शुक्ल ने 26 नवंबर को नगर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया कि एमडीएम (मध्याह्न भोजन योजना) के जिला समन्वयक फिरोज अहमद ने कई लोगों के साथ मिलीभगत करके सरकारी दस्तावेज में कूटरचना करके 11 करोड़ रुपये से अधिक का गबन किया है। पुलिस ने 45 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस ने नौ आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी विकास कुमार ने अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सीओ सिटी ज्योतिश्री के नेतृत्व में टीम गठित की। एसपी ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक नगर मनोज कुमार की टीम बुधवार को अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी थी, तभी मदरसा शिक्षक वकील अहमद नूरी और लाभार्थी मोहम्मद मुख्तार व मोहम्मद नजीर को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया है।
ऐसे करते थे सरकारी धन की लूट
एसपी विकास कुमार ने बताया कि मदरसा शिक्षक वकील अहमद नूरी ने पूछताछ के दौरान बताया कि दूसरे मदरसे में विद्यालय प्रबंध कमेटी का अध्यक्ष बना। इसके बाद लाभार्थी ग्राम मध्यनगर निवासी मोहम्मद मुख्तार और बरगदवा वार्ड नंबर एक निवासी मोहम्मद नजीर के साथ मिलकर एमडीएम में छात्रों की संख्या बढ़ाकर भुगतान प्राप्त कर लेते थे। इसके बाद पैसे का बंदर-बांट करते थे। इस खेल में जिला समन्वयक एमडीएम फिरोज अहमद खां की भी मिली-भगत रहती थी।

-----------------
अब तक नौ की हो चुकी गिरफ्तारी
एमडीएम घोटाले में अब तक नौ आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा जा चुका है। घोटाले के मास्टर माइंड जिला समन्वयक फिरोज अहमद निवासी बरगदवा सैफ थाना पचपेड़वा के साथ प्रधानाध्यापक अशोक कुमार गुप्त निवासी बलुआ बलुई कोतवाली देहात, ग्राम प्रधान नसीम अहमद निवासी चयपुरवा थाना गैसड़ी, अभिभावक समिति अध्यक्ष मो. अहमदुल कादरी निवासी मध्यनगर थाना पचपेड़वा, सहायक अध्यापक मलिक मुन्नवर निवासी धुसवा थाना गैड़ास बुजुर्ग, फल विक्रेता साहेबराम निवासी हरिहरनगर थाना महराजगंज तराई, सब्जी विक्रेता दानिश थाना महराजगंज तराई, प्रधानाध्यापक मदरसा फजले रहमानिया पचपेड़वा नूरुल हसन खान निवासी पचपेड़वा क्षेत्र के ग्राम त्रिकोलिया और प्रधानाध्यापक मदरसा दारुल उलूम फारूकिया पचपेड़वा गुलाम गौसुल बरा निवासी जनपद सिद्धार्थनगर थाना इटवा के ग्राम गुलरिहा को गिरफ्तार करके जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed