फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Lucknow Chapters outstanding performance in the ICSI examination

Balrampur News: आईसीएसआई परीक्षा में लखनऊ चैप्टर का शानदार प्रदर्शन

Wed, 26 Aug 2026 02:34 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Lucknow Chapters outstanding performance in the ICSI examination
भव्या मौर्या
लखनऊ। भारतीय कंपनी सचिव संस्थान (आईसीएसआई) ने कंपनी सचिव प्रोफेशनल और एक्जीक्यूटिव प्रोग्राम के परीक्षा परिणाम घोषित किए हैं। इन परिणामों में लखनऊ चैप्टर के विद्यार्थियों ने अखिल भारतीय और परीक्षा केंद्रवार रैंकिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। भव्या मौर्या ने अखिल भारतीय स्तर पर 20वीं रैंक और परीक्षा केंद्रवार प्रथम स्थान हासिल किया है। वहीं प्रयागराज की रीतिका ने अखिल भारतीय स्तर पर 22वीं रैंक हासिल की। ऋषभ कुमार ने परीक्षा केंद्रवार तीसरा स्थान प्राप्त किया। आकृति अग्रवाल ने चौथा और मोहम्मद मुदस्सिर ने पांचवां स्थान हासिल किया। इस प्रकार, प्रोफेशनल प्रोग्राम में लखनऊ परीक्षा केंद्र के विद्यार्थियों ने शीर्ष पांच रैंक में जगह बनाई।
विज्ञापन




एक्जीक्यूटिव प्रोग्राम में माधेसिया व श्रृष्टि प्रथम

कंपनी सचिव एक्जीक्यूटिव प्रोग्राम में भी विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। माधेसिया और सृष्टि ने परीक्षा केंद्रवार प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं सिदरा अजमल और रिद्धिमा चतुर्वेदी ने दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन




कंपनी सचिव प्रोफेशनल प्रोग्राम में 32 व कंपनी सचिव एक्जीक्यूटिव में 67 सफल

कंपनी सचिव प्रोफेशनल प्रोग्राम के प्रथम समूह में 32 छात्र-छात्राएं सफल हुए। द्वितीय समूह में 36 छात्र-छात्राएं और दोनों समूहों में छह छात्र-छात्राएं सफल रहे। वहीं कंपनी सचिव एक्जीक्यूटिव प्रोग्राम के प्रथम समूह में 67 छात्र-छात्राएं सफल हुए। द्वितीय समूह में 49 छात्र-छात्राएं और दोनों समूहों में 5 छात्र-छात्राओं ने सफलता प्राप्त की। लखनऊ चैप्टर की ओर से सफल विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




प्रोफेशनल प्रोग्राम में इन्हें मिली सफलता

प्रोफेशनल प्रोग्राम में उदित अग्रवाल, खुशी गुप्ता और साक्षी कसौधन भी सफल रहे। शिवांगी सिंह, रश्मि लालवानी और अनन्या गुप्ता ने भी सफलता हासिल की। अम्बिका सिंह सहित कई अन्य विद्यार्थियों ने भी परीक्षा उत्तीर्ण की। विद्यार्थियों की इस सफलता में लखनऊ चैप्टर के वरिष्ठ कंपनी सचिवों का निरंतर मार्गदर्शन एवं सहयोग महत्वपूर्ण रहा। उनके मार्गदर्शन से विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी के दौरान सही दिशा और आवश्यक सहयोग मिला।
मुझे यह साझा करते हुए बहुत खुशी है कि मैंने अपनी कंपनी सेक्रेटरी की परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर ली है। यह यात्रा काफी चुनौतीपूर्ण थी। मैंने निरंतर मेहनत व एकाग्रता के साथ मैने ये सफलता हासिल की। इस पूरी यात्रा के दौरान निरंतर मार्गदर्शन और सहयोग के लिए मैं अपने परिवार और गुरुजनों की आभारी हूं। अब मैं कॉर्पोरेट क्षेत्र में अपने व्यावसायिक करियर की शुरुआत करने के लिए उत्सुक हूं।

खुशी गुप्ता
मैंने 2023 में अपनी सीएएस की यात्रा शुरू की थी, जो फाउंडेशन स्तर तक तो काफी आसान रही, लेकिन एग्जीक्यूटिव लेवल में मुझे बीकॉम की परीक्षा तिथियां आपस में टकराने के कारण बनारस से लखनऊ के बीच ट्रेन से बारी-बारी यात्रा करनी पड़ी। सीएस प्रोफेशनल का सफर भी आसान नहीं था। परीक्षा से ठीक पहले मुझे एक गंभीर फेफड़े की बीमारी से जूझना पड़ा, जिसके कारण मुझे अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। इस वजह से मुझे अपना प्रयास टालकर जून में देना पड़ा, लेकिन मैंने हार नहीं मानी। अब मुझे सीएस प्रोफेशनल परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 20 हासिल हुई है।

भव्या मौर्य
मैंने सीएस प्रोफेशनल दोनों ग्रुप उत्तीर्ण की। लखनऊ में मेरी तीसरी रैंक है। सीएस प्रोफेशनल की परीक्षा उत्तीर्ण करना मेरे लिए एक सपने के सच होने जैसा है। अपनी तैयारी के दौरान, मैं अक्सर देर रात तक पढ़ाई करती थी। केवल तीन से चार घंटे ही सो पाती थी, लेकिन मेरे दृढ़ संकल्प ने मुझे लगातार आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। इस पूरी यात्रा के दौरान मुझ पर विश्वास रखने और बिना किसी शर्त के समर्थन देने के लिए मैं केवल अपने माता-पिता का हृदय से आभार व्यक्त करती हूं। प्रोफेशनल परीक्षाओं की तैयारी कर रहे सभी विद्यार्थियों के साथ मैं तीन बातें साझा करना चाहूंगी कि सकारात्मक सोच बनाए रखें।
आकृति अग्रवाल
मैंने सीएस प्रोफेशनल परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर ली है। इस कठिन परीक्षा को पास करने में निरंतरता धैर्य ही मेरी सबसे बड़ी ताकत बनी। मैं अपने माता-पिता और संस्थान के निरंतर सहयोग एवं मार्गदर्शन के लिए उनके प्रति हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। मैं अन्य अपने युवा साथियों से कहना चाहता हूं कि सफलता का कोई को शॉर्टकट नहीं होता है। इसलिए मेहनत पर ही फोकस करें।

अभिनव तिवारी
सीएस प्रोफेशनल परीक्षा पास करने के लिए मुझे वर्षों की बिन सोई रातों, कड़ी मेहनत और कड़े अनुशासन से गुजरना पड़ा। यह सफलता मेरे कठिन परिश्रम और मेरे दोस्तों व परिवार के सहयोग का परिणाम है, जिसने इस यात्रा को पूरा करने में मेरी मदद की।

— कृष्णा रस्तोगी

भव्या मौर्या

भव्या मौर्या

भव्या मौर्या

भव्या मौर्या

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed