फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   List of 351 additional teachers and principals released, objections sought

Balrampur News: 351 अतिरिक्त शिक्षकों व प्रधानाध्यापकों की सूची जारी, मांगी आपत्ति

Wed, 21 Aug 2024 03:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Wed, 21 Aug 2024 03:09 AM IST
विज्ञापन
List of 351 additional teachers and principals released, objections sought
गोंडा। जिले के परिषदीय विद्यालयों में छात्रों के घटने के साथ ही मंगलवार को 351 अतिरिक्त (सरप्लस) सहायक अध्यापक और प्रधानाध्यापकों की सूची जारी कर दी गई। वहीं 20 से 22 अगस्त के बीच संबंधित शिक्षक व प्रधानाचार्य ऑनलाइन माध्यम से अपनी आपत्ति दर्ज करा सकेंगे।
विज्ञापन

हाईकोर्ट के आदेश पर शैक्षणिक सत्र 2024-25 में अंत: जनपदीय स्थानांतरण व समायोजन के लिए प्रक्रिया शुरू हुई थी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अतुल कुमार तिवारी ने बताया कि जिले के विद्यालयों में 300 सहायक अध्यापक और नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में 51 सरप्लस प्रधानाध्यापक कार्यरत हैं। इसके अलावा नगर क्षेत्र के एक प्रधानाध्यापक की सरप्लस सूची जारी की गई। यह सूची 30 जून के छात्र संख्या के आधार पर जारी की गई है। आपत्तियों के निस्तारण के बाद शिक्षकों का स्थानांतरण व समायोजन किया जा सकेगा। माना जा रहा है कि जल्द ही शिक्षकों की कमी से जूझ रहे विद्यालयों में शिक्षकों की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र में शिक्षकों की कमी
नगर क्षेत्र में शिक्षकों की कमी है। लंबे समय से शिक्षकों की तैनाती नहीं हो पाई है। कई विद्यालय सहायक अध्यापक, शिक्षामित्र संचालित करा रहे हैं। ऐसे में नगर क्षेत्र के विद्यालयों में लगातार छात्रों की संख्या घटती जा रही है। माना जा रहा है कि नगर क्षेत्र में भी जल्द ही शिक्षक व छात्रों का अनुपात बराबर किया जाएगा। ऐसे में नगर क्षेत्र में शिक्षकों की तैनाती हो सकती है। वहीं बच्चों को लाभ मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed