फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Liquor shop clerk beaten up for refusing bribe, case filed against excise inspector

Balrampur News: घूस न देने पर शराब की दुकान के मुंशी को पीटा, आबकारी निरीक्षक पर केस

Wed, 29 Oct 2025 10:52 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
Liquor shop clerk beaten up for refusing bribe, case filed against excise inspector
बलरामपुर में हरिहरगंज बाजार में शराब की दुकान में जांच करता आबकारी निरीक्षक। वीडियो ग्रैब
बलरामपुर। जिले के आबकारी विभाग के एक निरीक्षक पर रिश्वत मांगने और उसके बाद मारपीट करने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली देहात पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पूरे घटनाक्रम का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है, जिसे पुलिस ने साक्ष्य के तौर पर सुरक्षित कर लिया है।
विज्ञापन

घटना 25 अक्तूबर 2025 की दोपहर करीब दो बजे की बताई जा रही है। पीड़ित पुनीत शुक्ला, जो कोतवाली देहात क्षेत्र के हरिहरगंज बाजार में स्थित कंपोजिट शॉप पर मुंशी के रूप में काम करते हैं, उन्होंने बताया कि उस दिन आबकारी निरीक्षक रामधनी यादव अपने साथ दो सिपाहियों को लेकर दुकान पर पहुंचे। निरीक्षक ने दुकान की तलाशी ली और स्टॉक रजिस्टर समेत बिक्री का रिकॉर्ड खंगाला।
विज्ञापन

आरोप है कि निरीक्षक ने दुकान में कुछ तकनीकी खामियां बताकर पांच हजार रुपये रिश्वत की मांग की। पुनीत ने मना किया तो निरीक्षक भड़क गए।
आरोप है कि निरीक्षक और उनके साथ मौजूद सिपाहियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। दुकान के बाहर मौजूद लोगों के हस्तक्षेप पर मामला किसी तरह शांत हुआ। पीड़ित के अनुसार, पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। उसने वीडियो फुटेज पुलिस को उपलब्ध कराए हैं। पुनीत शुक्ला ने आरोप लगाया कि निरीक्षक ने उन्हें धमकी दी कि यदि उसने मामला आगे बढ़ाया तो दुकान को जब्त करा देंगे और लाइसेंस निरस्त करा दिया जाएगा। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थन पत्र देकर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसपी के निर्देश पर पूरे मामले की छानबीन के बाद कोतवाली देहात में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। प्रभारी निरीक्षक गिरजेश तिवारी ने बताया कि आबकारी निरीक्षक को नामजद किया गया है, दो अन्य अज्ञात हैं। पूरे मामले की जांच उपनिरीक्षक अमित चौहान को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन को भेजी गई रिपोर्ट, व्यापारी खफा
आबकारी विभाग के सूत्रों ने बताया कि विभागीय स्तर पर भी इस घटना की जानकारी लखनऊ मुख्यालय को भेजी गई है। अगर जांच में आरोप सत्य पाए गए तो संबंधित अधिकारी के विरुद्ध विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय व्यापारियों में इस तरह की हरकत से नाराजगी है। व्यापारी नेता रमेश पहवा ने कहा कि सरकारी अधिकारी इस तरह की हरकतों से विभाग की छवि खराब कर रहे हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की है।

मांगा गया जवाब
निरीक्षक रामधनी यादव से मामले में स्पष्टीकरण मांगा गया है। उनके साथ और कौन लोग थे उसकी जांच की जा रही है। इसकी रिपोर्ट मुख्यालय भेजी गई है। - एमपी सिंह, जिला आबकारी अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed