फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Lily house in volleyball and lavender house won in throw ball

Balrampur News: वॉलीबाल में लिली हाउस व थ्रो बाल में लैवेंडर हाउस ने बाजी मारी

Sun, 18 Dec 2022 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Dec 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Lily house in volleyball and lavender house won in throw ball
बलरामपुर। सेंट जेवियर्स स्कूल में शनिवार को वॉलीबाल एवं थ्रो बाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वॉलीबाल प्रतियोगिता में लिली हाउस व थ्रो बाल प्रतियोगिता में लेवेंडर हाउस अव्वल रहा। प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय प्रबंध समिति के निदेशक सुयश कुमार ने किया।
विज्ञापन

वॉलीबाल प्रतियोगिता का पहला मुकाबला आर्किड व ट्यूलिप हाउस के बीच हुआ। आर्किड हाउस ने 2-0 से मैच जीत लिया। दूसरे मुकाबले में लिली हाउस ने 2-0 से लेवेंडर हाउस को शिकस्त दी। फाइनल मुकाबला आर्किड व लिली हाउस के बीच हुआ। लिली हाउस ने कांटे के मुकाबले में 2-1 से जीत हासिल कर ली।
विज्ञापन

इसी तरह बालिका वर्ग की थ्रो बॉल प्रतियोगिता के पहले मुकाबले में लेवेंडर हाउस ने 2-0 से ट्यूलिप हाउस को मात दी। दूसरे मुकाबले में लिली हाउस ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए आर्किड हाउस को 2-0 से हराया। फाइनल मुकाबले में लेवेंडर हाउस ने लिली हाउस को 2-0 से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। प्रतियोगिता के आयोजन में भावना तिवारी, लईक अंसारी, विजोय सेनापति, अनीशा हर्षवर्द्धन, साजिया, नेहा, अनुराधा, परितोष, रुचि, शिवम आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed