{"_id":"6470ecbe41de76ba3502d47e","slug":"life-disrupted-due-to-rain-power-cut-for-several-hours-balrampur-news-c-13-1-256258-2023-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: बरसात के चलते जनजीवन अस्त व्यस्त, कई घंटे गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: बरसात के चलते जनजीवन अस्त व्यस्त, कई घंटे गुल रही बिजली
Fri, 26 May 2023 11:00 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Fri, 26 May 2023 11:00 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर के तुलसीपुर तहसील परिसर में भरे पानी से होकर गुजरते वकील व वादकारी।
बलरामपुर। लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को हुई झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। नालियां चोक होने से कई वार्डों में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई है। बारिश के चलते शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। कई घंटे बिजली कटौती होने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
झमाझम बारिश ने नगर पालिका परिषद की सफाई व्यवस्था की पोल खोल दी। नगर के मोहल्ला नई बस्ती, सिविल लाइन, पहलवारा, गोविंदबाग, चिकनी व नौशहरा आदि मोहल्लों में नालियां चोक होने से बरसात का पानी सड़कों पर ही बहने लगा। लोग स्वयं नालियां साफ कर जल निकासी की व्यवस्था करते नजर आए। झारखंडी मंदिर से बस स्टेशन जाने वाली जर्जर सड़क पर जलभराव व कीचड़ होने से लोगों को आवागमन करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। तुलसीपार्क में नालियां चोक होने से बरसात का पानी लोगों के घरों में घुस गया।
हरैया सतघरवा क्षेत्र के महमूदनगर रोड पर लखौरी गांव के पास सड़क पर जलभराव होने से लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। क्षेत्रवासी भवानी प्रसाद जायसवाल, बब्लू, अवधेश कुमार, राम धीरज, आफताब आलम व मोहम्मद फैजान आदि ने बताया कि करीब छह माह पहले इस सड़क का निर्माण शुरू कराया गया था। लखौरी गांव के पास 100 मीटर सड़क अभी भी अधूरा पड़ी है। बरसात होने पर यहां जलभराव की समस्या उत्पन्न हो जाती है।
विज्ञापन
तहसील परिसर में जलभराव से परेशानी
तुलसीपुर। शुक्रवार को हुई झमाझम बारिश से तुलसीपुर तहसील परिसर में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई। वादकारियों व वकीलों को पानी में चलकर आवागमन करना पड़ा। अधिवक्ता संजय श्रीवास्तव, संतोष सोनी, मनोज श्रीवास्तव, दिलीप दूबे, अमरेश पांडेय, ज्ञानू पांडेय व लाल बिहारी वर्मा आदि का कहना है कि बरसात होने पर पूरी सड़क पानी से लबालब भर जाती है।
चलती रही बिजली की आंख-मिचौली
शुक्रवार की सुबह शुरू हुई बारिश के बीच बिजली ने भी आंख-मिचौली शुरु कर दी। कई घंटे तक बिजली कटौती रही। दोपहर 12 बजे बारिश बंद होने के बाद नगर में सुचारू रूप से बिजली आपूर्ति शुरू हो सकी। ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था की हालत और भी बदतर रही। तुलसीपुर व उतरौला क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में आठ घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। जिला मुख्यालय पर भी शुक्रवार की सुबह तीन घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। नौशहरा मोहल्ले में गन्ना दफ्तर के पास जलभराव के कारण पोल में करंट उतरने से उसकी चपेट में आई एक गाय की मौत हो गई।