फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   LIC employees demonstrated and protested

एलआईसी कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर जताया विरोध

Thu, 18 Mar 2021 10:31 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 10:31 PM IST
विज्ञापन
LIC employees demonstrated and protested
बलरामपुर। एलआईसी कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को भगवतीगंज स्थित कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर विरोध जताया। निजीकरण को लेकर लामबंद कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ आक्रोश जताया। कर्मचारियों ने राष्ट्रपति से एलआईसी, बैंक व सरकारी विभागों के निजीकरण किए जाने पर रोक लगाने की मांग की है। धरना प्रदर्शन के बाद कर्मचारियों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन भेजा है।
विज्ञापन

बीमा कर्मचारी संघ के अध्यक्ष संजय कुमार व सचिव जेपी पांडेय ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि एलआईसी आपीओ को सरकार तत्काल वापस ले। आत्मनिर्भर संस्थाओं व बीमा संस्थाओं के निजीकरण को रोकने के लिए आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी। एफडीआई को लाकर बीमा क्षेत्र को बर्बाद करने का सरकार पूरी कोशिश कर रही है। सरकार के मंसूबों को पूरा नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन

एक अगस्त 2017 से लंबित वेतन पुनरीक्षण का अविलंब निस्तारण कराया जाए। धरने को वरिष्ठ शाखा प्रबंधक राजीव रमन, सहायक शाखा प्रबंधक एसईए जैदी, प्रशासनिक अधिकारी एमआई खान, आरएन शुक्ल, एएच खान, सहायक प्रशासनिक अधिकारी अभिषेक चटर्जी, सुमन मिश्र व प्रदीप कुमार मिश्र ने संबोधित किया। धरने में भारतीय जीवन बीमा निगम, आल इंडिया इंश्योंरेंस इंप्लाइज एसोसिएशन, क्लास प्रथम आफीसर्स फेडरेशन, नेशनल फेडरेशन आफ इंश्योरेंस फील्ड वर्कर्स आफ इंडिया से संबद्घ सभी अधिकारी व कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed