फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Leopard spotted near paddy field; panic rises among villagers

Balrampur News: धान के खेत के पास तेंदुआ दिखा, ग्रामीणों में बढ़ी दहशत

Fri, 21 Aug 2026 10:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 21 Aug 2026 10:28 PM IST
विज्ञापन
Leopard spotted near paddy field; panic rises among villagers
महराजगंज तराई। अलीनगर गांव में बृहस्पतिवार रात धान के खेत के पास तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। राजेश सिंह, संजय सिंह, शिवनारायण समेत कई ग्रामीण खेत में धान की फसल की रखवाली कर रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर खेत के पास घूम रहे तेंदुए पर पड़ी। तेंदुआ देखते ही ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर आसपास के लोग भी सतर्क हो गए। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुए की मौजूदगी से खेतों में फसल की रखवाली करना मुश्किल हो गया है। उन्होंने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने के लिए टीम भेजने और गांव के आसपास निगरानी बढ़ाने की मांग की है। बरहवा रेंज के रेंजर बृजेश सिंह परमार ने बताया कि तेंदुआ दिखाई देने की सूचना मिली है। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को सतर्क रहने के लिए जागरूक किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed