{"_id":"69481b8fd6c31b7668013c23","slug":"leopard-spotted-in-sugarcane-field-causing-panic-balrampur-news-c-99-1-brp1008-139353-2025-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: गन्ने के खेत में दिखा तेंदुआ, दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: गन्ने के खेत में दिखा तेंदुआ, दहशत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिपरहवा चौराहा। सोहेलवा जंगल के जनकपुर रेंज के भंगही गांव में तेंदुए की दहशत कम नहीं हो रही है। तेंदुआ पांच दिनों से गांव के आसपास घूम रहा है। शनिवार शाम करीब छह बजे ग्रामीणों ने गन्ने के खेत में तेंदुआ देखा तो डर गए। वन विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर ग्रामीणों को जागरूक किया।
ग्रामीण अनिल कुमार, विनय, उत्तम, जगतपाल, अलखराम व स्वामीदयाल आदि ने बताया कि शनिवार शाम करीब छह बजे गन्ने के खेत में तेंदुआ दिखाई दिया। शोर मचाकर तेंदुए को भगाने का प्रयास किया, लेकिन गन्ने के खेत में तेंदुआ छिप गया। ग्रामीणों ने रेंजर को सूचना दी।
जनकपुर रेंजर अमरजीत प्रसाद ने वन दरोगा बागेशनंदन, मुन्नालाल व असगर को गांव में भेजा। वन विभाग की टीम ने जागरूकता कार्यक्रम कर ग्रामीणों को सतर्क किया। कहा कि रात में बच्चों को घर से अकेले न निकलने दें। ग्रामीण समूह में रहकर खेती का कार्य करें। रात में पालतू पशुओं को सुरक्षित स्थानों पर रखें, जिससे तेंदुआ व अन्य जंगली जानवर नुकसान न पहुंचा सके। (संवाद)