फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Leopard seen in village, villagers in panic

Balrampur News: गांव में दिखा तेंदुआ, दहशत में ग्रामीण

Sat, 25 Nov 2023 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 25 Nov 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
Leopard seen in village, villagers in panic
गैसड़ी (बलरामपुर)। आतंक का पर्याय बना तेंदुआ हरैया सतघरवा व तुलसीपुर के बाद अब शनिवार को गैसड़ी थाना क्षेत्र के साथी गांव में दिखाई दिया है। इससे ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। सूचना पर गांव पहुंची वन विभाग की टीम तेंदुआ की तलाश कर रही है। तमाम कोशिशों के बाद भी तेंदुआ एक्सपर्ट टीम की पकड़ से दूर बना है।
विज्ञापन

तेंदुआ अब तक चार बच्चों को अपना शिकार बना चुका है। बीते शुक्रवार को ही तेंदुए ने गैसड़ी थाना क्षेत्र के बनकटवा गांव में नाना के साथ शौच के लिए गए पांच वर्षीय रितेश को अपना चौथा शिकार बनाया था। इसके बाद शनिवार को भी तेंदुआ इसी थाना क्षेत्र के साथी गांव में देखा गया है। हलांकि यहां पर तेंदुए ने किसी पर हमला नहीं किया। ग्रामवासी कमर खान, मुर्तजा व राधेश्याम आदि ने बताया कि गांव के निकट बरुनी नाले के पास तेंदुआ को विचरण करते देखा गया। इसकी सूचना तत्काल वन विभाग की टीम को दी गई। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम गांव में पहुंचकर तेंदुआ की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

वन विभाग की टीम ने शनिवार को तुलसीपुर थाना क्षेत्र के जंगल से सटे गांवों में पुलिस के साथ मिलकर जागरूकता अभियान भी चलाया। डीएफओ एम सेम्मारन ने बताया कि हरैया सतघरवा, तुलसीपुर व गैसड़ी थाना क्षेत्र में बच्चों का शिकार करने वाले तेंदुआ को पकड़ने के लिए दुधवा नेशनल पार्क व जौनपुर की एक्सपर्ट टीम लगातार सर्च अभियान चला रही है। गांवों में पिंजरा, जाल व सीसीटीवी कैमरा लगाने के साथ ही बेलवा गांव में भी सर्च लाइट लगा दी गई है। भरोसा जताया कि जल्द ही तेंदुए को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed