{"_id":"5d94c32c8ebc3e015b67ac63","slug":"leopard-seen-in-village-panic-spread-among-villagers-balrampur-news-lko484759824","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव में दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों में फैली दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव में दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों में फैली दहशत
विज्ञापन
ललिया (बलरामपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के हाथीगर्दा गांव में तेंदुआ दिखने पर ग्रामीणों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने तेंदुए को जंगल की तरफ खदेड़ने का भरसक प्रयास किया लेकिन तेंदुआ इधर-उधर घूम कर लोगों को छकाता रहा। ललिया थाने की पुलिस व वन विभाग की टीम ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दे रही है।
ललिया थाना क्षेत्र के हाथीगर्दा निवासी समयदीन जायसवाल, समयदीन वर्मा, विमल कुमार मिश्र, केशर प्रसाद, ठाकुर प्रसाद, बालक राम वर्मा, बड़कऊ, राम कली, शिव गोविन्द मिश्र, छोटका, विमला, मनीष कुमार व राम सागर वर्मा आदि ने बताया कि बुधवार को छुट्टा जानवरों से अपने खेत में फसलों की रखवाली कर रहे थे। इसी दौरान गांव के सुरेन्द्र नाथ शुक्ल के आम के बाग में तेंदुआ दिखाई पड़ा।
सभी लोगों ने मिलकर तेंदुए को जंगल की तरफ खदेड़ने का प्रयास किया लेकिन तेंदुआ इधर से उधर घूमकर गन्ने के खेत में चला गया। तेंदुआ दो दिनों से गांव के लोगों को दिखाई पड़ रहा है। रिहायशी इलाके में तेंदुए के आने से ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीणों ने वन विभाग के अफसरों से तेंदुए से सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुए के दो शावक भी साथ में हैं। प्रभारी निरीक्षक ललिया थाना अरविन्द कुमार व रेंजर राकेश कुमार सिंह ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस व वन विभाग की टीमें भेज दी गई हैं। दोनों टीमें ललिया, रतोही, मकुनहवा, मुरिहवा, लक्ष्मनपुर, सिंहपुर, हाथीगर्दा, कल्पडीह आदि गांवों में मुनादी कर लोगों को सतर्क रहने के लिए जागरूक कर रही हैं।