{"_id":"5ebc10678ebc3e90591e4bc4","slug":"leopard-reached-village-stirred-balrampur-news-lko521437864","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव में पहुंचा तेंदुआ, हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव में पहुंचा तेंदुआ, हड़कंप
विज्ञापन
बलरामपुर भितवरिया गांव के पास ग्रामीणों द्वारा खींची गई तेंदुए की फोटो।
- फोटो : BALRAMPUR
हरैया सतघरवा (बलरामपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के गंगापुर भितवरिया गांव में तीन दिनों से तेंदुआ उधम मचा रहा है। एक बकरी को निवाला बनाने के बाद गांव के आसपास तेंदुआ घूम रहा है। तेंदुआ लोगों के घरों में भी उछल कूद कर रहा है। ग्रामीणों ने वन विभाग को तेंदुए की फोटो खींचकर भेजा है। विभागीय लापरवाही के खिलाफ ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का आरोप है कि विभागीय अफसर सतर्क रहने की सलाह देने तक ही सीमिति हैं जिससे गांव के लोगों में तेंदुए को लेकर भय व्याप्त है।
हरैया थाना क्षेत्र के गंगापुर भितवरिया निवासी तिलकराम, राम फेरन, अशर्फीलाल व नानबाबू आदि ने बुधवार को बताया कि उनके गांव के आसपास तीन दिनों से तेंदुआ डेरा जमाए हुए है। रात के समय तेंदुए ने नीबर पासवान के आंगन में छलांग लगा दिया। तेंदुए को देखकर घर वालों के होश उड़ गए। शोर मचाकर तेंदुए को गांव से बाहर भगाया गया। इससे पहले तेेंदुए ने नानबाबू के बकरी को अपना निवाला बना लिया। रोजाना पालतू कुत्तों व छोटे मवेशियों का तेंदुआ शिकार कर रहा है। तेंदुआ कई दिनों से प्रेम नरायन मिश्र के बाग और गांव के आसपास झाड़ियों में छिपा रहता है।
ग्रामीणों ने झाड़ी में छिपे तेंदुए का दूर से फोटो लेकर वन विभाग के अफसरों को भेजा है। गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग के अफसरों से तेंदुए को जंगल की तरफ भगाने की मांग की है जिससे गांव में व्याप्त दहशत से लोगों को निजात मिल सके। बनकटवा/बरहवा रेंजर राकेश कुमार सिंह ने बताया कि मौके पर वन विभाग की टीम भेजी गई है। गर्मी के मौसम में पानी की तलाश में तेंदुआ जंगल से भटक कर रिहायशी इलाके में आ गया है। ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। पिंजड़ा लगाकर तेंदुए को कैद करके जंगल की तरफ शीघ्र ही छोड़ा जाएगा।